• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • साल 2022 का टॉप हिंदी गाना बना ‘धोखा’, पंजाबी में सिद्धू मूसेवाला का दबदबा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

साल 2022 का टॉप हिंदी गाना बना ‘धोखा’, पंजाबी में सिद्धू मूसेवाला का दबदबा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हिंदी-इंग्‍लिश के अलावा दूसरी भाषाओं में म्‍यूजिक भी खूब सुनाा गया। तेलेगु गानों को 2 अरब स्‍ट्रीम मिले। पंजाबी को 1 अरब, भोजपुरी को 85 करोड़ बार सुना गया।

साल 2022 का टॉप हिंदी गाना बना ‘धोखा’, पंजाबी में सिद्धू मूसेवाला का दबदबा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अरिजीत सिंह का धोखा (Dhokha) हिंदी चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं हैरी स्टाइल्स का एज इट वाज (As It Was) इंग्लिश चार्टबस्टर प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर है।

ख़ास बातें
  • ऑडियो स्‍ट्रीमिंग सर्विस जियोसावन ने दी जानकारी
  • 'केसरिया', 'मैय्या मैनू', 'कुछ बातें' जैसे हिंदी गाने भी खूब सुने गए
  • जीडी कौर और मासूम शर्मा ने हरियाणवी गाने से मचाई धूूम
विज्ञापन
साल 2022 खत्‍म होने को है। मनोरंजन की दुनिया के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। कई बड़ी फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धड़ाम हो गईं, तो कांतारा जैसी सिर्फ 16 करोड़ की बजट वाली फ‍िल्‍म ने 400 करोड़ की कमाई करके झंडे गाड़ दिए। अब ऑडियो स्‍ट्रीमिंग सर्विस जियोसावन (JioSaavn) ने कुछ दिलचस्‍प आंकड़े शेयर किए हैं। बताया है कि पूरे साल यूजर्स ने किस तरह का म्‍यूजिक पसंद किया। कौन सा गाना चार्ट में टॉप रहा। यह आंकड़े  
दिसंबर 2021 से नवंबर 2022 के बीच जियोसावन के डेटा का विश्लेषण करके तैयार किए गए। 

बताया गया है कि जियाेसावन पर लोगों ने अपना फेवरेट कंटेंट सबसे ज्‍यादा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच स्‍ट्रीम किया। शनिवार यानी वीकेंड वाले दिन सबसे ज्‍यादा कंटेंट स्‍ट्रीम किया गया। सबसे लोकप्र‍िय जॉनर में बॉलीवुड, डुएट, देसी-इंडी, तेलेगु फ‍िल्‍म और भक्ति शामिल था। 

हिंदी-इंग्‍लिश के अलावा दूसरी भाषाओं में म्‍यूजिक भी खूब सुनाा गया। तेलेगु गानों को 2 अरब स्‍ट्रीम मिले। पंजाबी को 1 अरब, भोजपुरी को 85 करोड़, तमिल गानों को 90 करोड़, कन्‍नड़ को 90 करोड़ स्‍टीम्‍स मिले। हरियाणवी गाने भी खूब सुने गए। 30 करोड़ स्‍ट्रीम्‍स मिले। वहीं, बंगाली गानों को 27 करोड़ और मराठी को 25 करोड़ स्‍ट्रीम्‍स मिले। 

जियो सावन ने बताया है कि अरिजीत सिंह का धोखा (Dhokha) हिंदी चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं हैरी स्टाइल्स का एज इट वाज (As It Was) इंग्लिश चार्टबस्टर प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर है। 'केसरिया', 'मैय्या मैनू', 'कुछ बातें' और 'तुमसे प्यार करके' जैसे हिंदी गाने भी जमकर सुने गए। बादशाह और अरमान मलिक के 'वूडू' (Voodoo) और 'यू' (You) गाने अंग्रेजी चार्टबस्टर्स प्लेलिस्ट के टॉप 5 में शामिल हुए।

पंजाबी म्यूजिक लिस्ट में सिद्धू मूसेवाला का दबदबा दिखा। उनके गाने 'लेवल्स' (Levels) और 'द लास्ट राइड' (The Last Ride) चार्ट बस्टिंग गाने थे। अन्‍य पंजाबी कलाकरों की बात करें, तो एपी ढिल्लों, गुरनाम भुल्लर, शुभ और बी. प्राक के गाने टॉप में रहे। 

हरियाणवी म्‍यूजिक की बात करें, तो साल 2022 में जीडी कौर और मासूम शर्मा ने 'चांद' (Chand) और 'जिप्सी' (Gypsy) जैसे गानों से लोगों को नचाया। जियोसावन पर इन गानों को खूब सुना गया। भोजपुरी म्‍यूजिक में खेसारी लाल यादव के 'ले ले आई कोका कोला' (Le Le Aayi Coca Cola) और 'नथुनिया' (Nathuniya) ने धूम मचाई। जियो सावन ने कहा है कि लोग पॉपुलर वीकली चार्ट्स भी खूब सुनते हैं, जिसकी बदौलत 'केसरिया', 'धोखा', Calm Down और 'यू' जैसे गाने सबसे पॉपुलर JioTunes बने। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »