Shark Tank India 2: शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 आज से शुरू होगा, जानें कब और कैसे देखें

बिजनेस बेस्ड रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का नया सीजन 2 आज 2 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह अमेरिका के एक शो ड्रैगन्स डेन का इंडियन वर्जन है

Shark Tank India 2: शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 आज से शुरू होगा, जानें कब और कैसे देखें

बिजनेस रियालिटी शो शार्क टैंगक इंडिया सीजन 2 आज 2 जनवरी से रात 10 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • 2 जनवरी से शुरू होगा शार्क टैंक इंडिया सीजन 2
  • शार्क टैंक इंडिया एक बिजनेस बेस्ड रियालिटी शो है
  • शार्क टैंग सीजन 2 आज से सोनी एंटरटेनमेंट पर रात 10 बजे से दिखाया जाएगा
विज्ञापन
Shark Tank India 2:  बिजनेस बेस्ड रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 आज (2 जनवरी) से शुरू हो रहा है। शार्क टैंक अमेरिका के एक शो ड्रैगन्स डेन का इंडियन वर्जन है। इसका पहला सीजन शानदार रहा था। इसके नए सीजन से भी शो के मेकर्स की काफी उम्मीदें हैं। इस सीजन के फिर से शुरू होने से दर्शक काफी खुश हैं। शो का पहला सीजन पिछले साल दिसंबर में खत्म हुआ था। जिसके बाद से इसके नए सीजन को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बनी हुई है।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 को 2 जनवरी से सोनी एंटरटेनमेंट पर रात 10 बजे से दिखाया जाएगा। इस शो को अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' की जगह ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। सोनी चैनल के साथ ही इस शो को सोनी लिव ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा। शो के मेकर्स ने हाल ही में शो से संबंधित नये पोस्ट शेयर कर इसके रिलीज की जानकारी दी है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि, ‘अब पूरा इंडिया बिजनेस की वैल्यू समझेगा।' 
 

शार्क टैंक इंडिया के इस साल के जजों की लिस्ट में ‘बोट' कंपनी के को-फाउंडर, अमन गुप्ता, शुगर की को-फाउंडर विनीता सिंह, लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल, शादी डॉटकॉम के मालिक अनुपम मित्तल, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की सीईओ नमिता थापर, और कार देखो के फाउंडर अमित जैन हैं। वहीं, ‘भारत पे' के फाउंडर अश्विन ग्रोवर और मामाअर्थ की को- फाउंडर गजल अलघ इस साल इस शो में नहीं होंगे।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 को स्टैंडअप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्ट करने वाले हैं। दुआ एक फेमस यूट्यूबर भी हैं। आपको बता दें कि इसके पिछले सीजन को एक्टर रणविजय सिंह ने होस्ट किया था।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »