BSNL ने लॉन्च की इंट्रानेट TV सर्विस, 500 से अधिक लाइव चैनल्स

कंपनी ने बताया कि TV स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला डेटा कस्टमर्स के डेटा पैक्स से अलग होगा और इसे FTTH पैक से नहीं काटा जाएगा

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • देश के चुनिंदा क्षेत्रों में इस TV सर्विस को शुरू किया गया है
  • इसके अलावा कंपनी पे TV कंटेंट और अन्य लाइव TV सर्विसेज की भी पेशकश करेगी
  • इससे पहले BSNL ने Wi-Fi रोमिंग को भी लॉन्च किया था

लाइव TV सर्विस कंपनी के FTTH कस्टमर्स को बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के उपलब्ध होगी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की है। देश के चुनिंदा क्षेत्रों में इस TV सर्विस को शुरू किया गया है। पिछले महीने BSNL ने अपना नया लोगो और छह नई सुविधाओं को लाने के साथ IFTV कही जाने वाली इस सर्विस को पेश किया था। इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इससे पहले कंपनी ने Wi-Fi रोमिंग को भी लॉन्च किया था। इससे BSNL के कस्टमर्स देश भर में कंपनी के हॉटस्पॉट्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट को एक्सेस कर सकेंगे। इससे कस्टमर्स की डेटा की कॉस्ट घट जाएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि नई IFTV सर्विस से मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में उसके कस्टमर्स हाई स्ट्रीमिंग क्वालिटी में 500 से अधिक लाइव TV चैनल्स को देख सकेंगे। इसके अलावा यह पे TV कंटेंट और अन्य लाइव TV सर्विसेज की भी पेशकश करेगी। 

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio की लाइव TV सर्विसेज में स्ट्रीमिंग में इस्तेमाल होने वाला डेटा कस्टमर्स के मासिक कोटा में से कट जाता है। BSNL की IFTV सर्विस में ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने बताया कि TV स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला डेटा कस्टमर्स के डेटा पैक्स से अलग होगा और इसे FTTH पैक से नहीं काटा जाएगा। BSNL इस सर्विस के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश करेगी। लाइव TV सर्विस कंपनी के FTTH कस्टमर्स को बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के उपलब्ध होगी। 

BSNL ने बताया कि Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix, YouTube और ZEE5 जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स और स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए भी वह सपोर्ट उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा गेम्स की भी पेशकश की जाएगी। हालांकि, IFTV सर्विस शुरुआत में केवल Android TVs के साथ कम्पैटिबल है। इस सर्विस के लिए कस्टमर्स Google Play Store से BSNL Live TV ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस सर्विस को सब्सक्राइब करने के लिए प्ले स्टोर से BSNL Selfcare ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसके लिए रजिस्टर करना होगा। पिछले कुछ वर्षों में OTT प्लेटफॉर्म्स और स्ट्रीमिंग ऐप्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस वजह से एंटरटेनमेंट से जुड़े कंटेंट के इस्तेमाल में इनकी हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ रही है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.