• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Brahmastra, The Kashmir Files को पछाड़ Oscar Award 2023 में जाने वाली ‘छेल्लो शो’ की आखिर क्‍या है कहानी!

Brahmastra, The Kashmir Files को पछाड़ Oscar Award 2023 में जाने वाली ‘छेल्लो शो’ की आखिर क्‍या है कहानी!

Chhello show : भारत की ओर से गुजराती फ‍िल्‍म छेल्लो शो (chhello show) को ऑफ‍िशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। ‘छेल्लो शो’ का मतलब होता है लास्‍ट फ‍िल्‍म शो (Last Film Show)।

Brahmastra, The Kashmir Files को पछाड़ Oscar Award 2023 में जाने वाली ‘छेल्लो शो’ की आखिर क्‍या है कहानी!

Chhello show : भारत में यह फि‍ल्म 14 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। ‘छेल्लो शो' ने ऑस्‍कर नॉमिनेशन की रेस में शामिल कई बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया।

ख़ास बातें
  • ‘छेल्लो शो’ का निर्देशन पान नलिन ने किया है
  • फ‍िल्‍म समय नाम के एक बच्‍चे पर केंद्र‍ित है
  • समय का नाम फ‍िल्‍में देखने में बहुत लगता है
विज्ञापन
Oscar Award 2023 के लिए भारत की ओर से गुजराती फ‍िल्‍म छेल्लो शो (chhello show) को ऑफ‍िशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। ‘छेल्लो शो' का मतलब होता है लास्‍ट फ‍िल्‍म शो (Last Film Show)। यह फ‍िल्‍म 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में भारत का प्रति‍निधित्‍व करेगी। भारत में यह फि‍ल्म 14 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। ‘छेल्लो शो' ने ऑस्‍कर नॉमिनेशन की रेस में शामिल कई बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया। इनमें ब्रह्मास्त्र (Brahmastra), आरआरआर (RRR), रॉकेट्री - द नंबी इफेक्ट (Rocketry – The Nambi Effect), झुंड (Jhund), बधाई दो (Badhaai Do) और अनेक (Anek) शामिल हैं। ऐसे में हर ओर यही चर्चा है कि आखिर जूरी ने ‘छेल्लो शो' का चयन ही क्‍यों किया। इसकी एक वजह फ‍िल्‍म कहानी को बताया जा रहा है, जो इसे बाकी फ‍िल्‍मों से कतार में अलग खड़ा करती है। आइए जानते हैं क्‍या है ‘छेल्लो शो' की कहानी। 

‘छेल्लो शो' का निर्देशन पान नलिन ने किया है। जैसा कि हमने आपको बताया यह एक गुजराती शब्‍द है, जिसका मतलब होता है आखिरी शो (Last Film Show)। फ‍िल्‍म की कहानी एक 9 साल के बच्चे पर केंद्रित है। उसका नाम समय है। समय में दिल में सिनेमा बसता है। फ‍िल्‍म की कहानी महाराष्‍ट्र के सौराष्‍ट्र के चलाला गांव की बात कहती है। फ‍िल्‍म में दिखाया गया है कि समय अपने पिता के साथ उनकी चाय की दुकान पर काम करता है। चाय की दुकान एक रेलवे स्‍टेशन पर है, जहां चुनिंदा ट्रेन ही रुकती हैं। इस वजह से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। 

एक दिन समय अपने परिवार के संग फ‍िल्‍म देखने जाता है और सिनेमा की ओर आकर्षित हो जाता है। पढ़ाई में उसका मन गलता नहीं और थिएटर व सिनेमा में उसकी रुचि बढ़ती जाती है। एक दिन समय की मुलाकात प्रोजेक्‍टर ऑपरेटर फैजल से होती है। प्रोजेक्‍टर वाले रूम में फ‍िल्‍म देखने के बदले समय उसे अपना टिफ‍िन ऑफर करता है। डील हो जाती है और समय, प्रोजेक्‍टर रूम में फ‍िल्‍में देखने लगता है। यही से उसकी सिनेमा की ट्रेनिंग शुरू होती है। 



एक ओर, समय के पिता की ख्‍वाहिश है कि उनका बेटा पढ़ाई में मन लगाए। परिवार पर ध्‍यान दे, ताकि उनकी माली हालत ठीक हो सके, जबकि दूसरी ओर समय सिनेमा देखने में जुटा है। एक दिन समय देसी जुगाड़ करके एक प्रोजेक्‍टर बनाता है। फ‍िल्‍म में आगे क्‍या होता है, यह जानने के लिए आपको 14 अक्‍टूबर तक का इंतजार करना होगा। यह फ‍िल्‍म भारतीय सिनेमाघरों के हालात को भी दिखाती है। देश का सिनेमा रील लगाकर दिखाई जाने वाली फ‍िल्‍मों से डिजिटल की ओर बढ़ गया है। इस दौर में कई सिंगल स्‍क्रीन थिएटर खत्‍म हो गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »