Kartik Aryan साउथ की फिल्मों में करना चाहते हैं डेब्यू!

Kartik Aryan South Film: कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी दर्शकों को खूब भा रही है। अब कार्तिक को लेकर ये खबर आई है कि वो साउथ फिल्मों में भी अपने एक्टिंग का जादू बिखेरना चाहते हैं।

Kartik Aryan साउथ की फिल्मों में करना चाहते हैं डेब्यू!

एक्टर कार्तिक आर्यन साउथ फिल्म डेब्यू करना चाहते हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा की, वो हर भाषा की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • साउथ की फिल्मों में डेब्यू करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
  • कार्तिक हर भाषा की फिल्मों में करेंगे अभिनय
  • तमिल तेलुगु फिल्मों में भी काम करेंगे कार्तिक
विज्ञापन
Kartik Aryan South Film: बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खुश करने वाले कार्तिक आर्यन लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म फ्रेडी रिलीज हुई है। फिल्म में उनके दमदार साइको किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो इन दिनों अपने आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। अनकी अगली आने वाली फिल्म ‘शहजादा' है। कार्तिक को लेकर आई एक और खबरों की मानें तो वो साउथ की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

भूल भूलैया एक्टर हर भाषा की फिल्में करना चाहते हैं। हाल ही न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा की, मैं किसी भी भाषा में फिल्म करने के ले रेडी हूं। लेकिन ये बात फिल्म के स्क्रिप्ट पर डिपेंड करती है। आगे उन्होंने कहा, मैं तमिल, तेलुगु फिल्में करना चाहूंगा। अब तक कार्तिक ने कई बड़े फिल्म डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर के साथ काम किया है।
 
 
आगे कार्तिक आर्यन ने कहा की उनकी इच्छा है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा नंबर वन एक्टर की लिस्ट में शामिल रहें। एक्टर ने कहा कि उनकी ख्वाहिश थी की फिल्म मेकर्स उनपर भरोसा करें की कोई भी उनसे बेहतर भूमिका नहीं निभा सकता। उन्होंने ये भी कहा कि वो नहीं चाहते की फिल्म मेकर्स किसी और की तरफ देखें।

कार्तिक की फिल्म फ्रेडी हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। अब उनकी अगली फिल्म शहजादा भी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वहीं कियारा आडवाणी के साथ वो ‘सत्यप्रेम की कथा' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा ‘कार्तिक आशिकी 3' और ‘कैप्टन इंडिया' में भी दिखाई देंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »