• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kartik Aaryan Birthday Special : ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से कमाया था नाम

Kartik Aaryan Birthday Special : ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से कमाया था नाम

Kartik Aaryan Birthday : इस साल उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्तिक आज यानी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Kartik Aaryan Birthday Special :  ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से कमाया था नाम

Kartik Aaryan Birthday : फिल्म ‘लव आज कल’ के एक्टर का जन्म 22 नवंबर 1990 को हुआ था। ग्वालियर की मीडिल क्लास फैमिली में पले-बढ़े कार्तिक के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।

ख़ास बातें
  • युुवाओं के बीच पॉपुलर हैं कार्तिक आर्यन
  • इस साल आई उनकी फ‍िल्‍म भूूल भुलैया बड़ी हिट रही
  • मीडिल क्‍लास फैमिली में पढ़े-बढ़े हैं कार्तिक
विज्ञापन
Kartik Aaryan Birthday Special : कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम हैं। अगर उनकी एक्टिंग की बात करें तो अपनी पहली फिल्म ( प्यार का पंचनामा ) से वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हें। इस फिल्म में उनके एक डायलॉग को भी खूब सराहना मिली थी। फ‍िल्‍म की सफलता के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कार्तिक आज फिल्म इंडस्ट्री में एक यंग सेंसेशन हैं। इस साल उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्तिक आज यानी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 

फिल्म ‘लव आज कल' के एक्टर का जन्म 22 नवंबर 1990 को हुआ था। ग्वालियर की मीडिल क्लास फैमिली में पले-बढ़े कार्तिक के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। उनके पिता का नाम मनीष तिवारी और माता का नाम माला तिवारी है। उनकी एक बहन है और वह भी डॉक्टर है, लेकिन कार्तिक की मंजिल कहीं और ही थी। अपनी मंजिल की तलाश में वह मुंबई निकल पड़े। उन्होंने इंजीनियरिंग के एक कॉलेज में दाखिला लिया। तब किसी को नहीं पता था कि उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला मुंबई में अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए लिया है। कार्तिक ने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 

उन्होंने अपने करियर के शुरुआती 3 साल तक संघर्ष किया। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘प्यार का पंचनामा' में देखा गया था। इस फिल्म का एक डायलॉग था “ प्रॉब्लम ये है कि मैं चाहता हूं मेरी लाइफ में कोई प्रॉब्लम ही ना हो... और ये उसकी लाइफ की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है।” इस डायलॉग पर दर्शक उनके फैन हो गए। इस तरह उनकी फ‍िल्‍मों का सफर शुरू हो गया। 

इसके बाद कार्तिक ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इनमें आकाशवाणी, पति,पत्नी और वो, कांच- द अनब्रकेबल, सोनू के टीटू की स्वीटी , लव आज कल – 2 और भूल भूलैया 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। भूल भूलैया 2 में रूह बाबा का किरदार दर्शकों के मन को भा गया। फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »