Farzi Teaser Out: ‘फर्जी’ का टीजर रिलीज, आर्टिस्ट के रोल में नजर आए शाहिद कपूर

Farzi Teaser Out: पिछली बार शाहिद कपूर फिल्म जर्सी में नजर आएं थे। अब शाहिद एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं वेब सीरीज ‘फर्जी’ से। ये सीरीज उनकी ओटीटी डेब्यू है। फर्जी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Farzi Teaser Out: ‘फर्जी’ का टीजर रिलीज, आर्टिस्ट के रोल में नजर आए शाहिद कपूर

Farzi Teaser Out: शाहिद कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज फर्जी का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • वेब सीरीज फर्जी का टीजर रिलीज कर दिया गाया है
  • ये सीरीज शाहिद कपूर की ओटीटी डेब्यू है
  • फिर्जी में शाहिद कपूर एक आर्टिस्ट की भूमिका में हैं
विज्ञापन
Farzi Teaser Out:  बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं, जिसमें उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है। फिर चाहें वो फिल्म हैदर हो, जब वी मेट हो या कबीर सिंह, उनकी एक्टिंग के लोग कायल हैं। पिछली बार वो फिल्म जर्सी में नजर आएं थे। अब शाहिद एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं वेब सीरीज ‘फर्जी' से। ये सीरीज उनकी ओटीटी डेब्यू है। फर्जी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

शाहिद कपूर की इस सीरीज का टीजर ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर जारी कर दिया गया है। ये सीरीज ‘द फैमिली मैन' फेम राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के द्वारा बनाई गई है। फर्जी में शाहिद के साथ ही विजय सेतुपति, राशी खन्ना, के के मेनन, रेजिना कैसेंड्रा, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर जाकिर हुसैन, और कुब्रा सैत भी अहम भूमिका में हैं।

फर्जी के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत में शाहिद कपूर पेंटिंग करते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही वो पेंटिग करते हुए कहते हैं, ‘मेरी लाइफ का नया फेस, क्या लोगों को पसंद आएगा ? जिसके बाद कुछ सेकेंड के गैप के बाद वो कैमरे में देखते हैं और मुसकुराते हुए कहते हैं, आर्टिस्ट तो आर्टिस्ट होता है..नहीं ?' जिसके बाद कैमरा सीधे कैनवास पर जाकर रुकती है, जिसपर फर्जी लिखा होता है।
 

एक्टर के फैंस इस टीजर को देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इसे देखने के बाद लोगों में इस सीरीज को लेकर एक्साइटमेंट पहले से और ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है। फैंस ट्रेलर पर खूब कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद ने अपने ओटीटी डेब्यू को लकेर कहा था कि, ‘ओटीटी प्लैटफॉर्म पर जाने का ऑप्शन इस ट्रेंड का ब्रेक करना था, कुछ अलग करना था, खुद को चैलेंज करना था।‘ उन्होंने आगे कहा कि, ये एक लंबा फॉर्मेट है। मैं ये देखने के लिए एक्साइटेड था की मैं पहले आठ से नौ एपिसोड में एक कैरेक्टर को कैसे करता हूं। उसके बाद देखेंगे क्या होता है।‘
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »