• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16 में आएगा तगड़ा ट्विस्ट, तीसरी बार एंट्री लेंगे पब्लिक के चहेते अब्दु रोजिक!

Bigg Boss 16 में आएगा तगड़ा ट्विस्ट, तीसरी बार एंट्री लेंगे पब्लिक के चहेते अब्दु रोजिक!

लंबे समय से Bigg Boss शो की एक्टिविटी पर नजर रखने वाले और Twitter पर ब्लू टिक से लैस The Khabri हैंडल ने ट्वीट किया है कि सलमान खान (Salman Khan) के शो में जल्द अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की एंट्री होने वाली है।

Bigg Boss 16 में आएगा तगड़ा ट्विस्ट, तीसरी बार एंट्री लेंगे पब्लिक के चहेते अब्दु रोजिक!

Bigg Boss 16 में अब 9 कंटेस्टेंट बचे हैं

ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) बाहर हो गए थे
  • शुरुआत से सलमान खान के इस शो की जान बने हुए थे रोजिक
  • इस बार केवल एक गेस्ट के रूप में पेश हो सकते हैं अब्दु
विज्ञापन
Big Boss 16 की बात होती है, तो सबसे पहली इस शो की जान और शान अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का नाम आता है, जो यूं तो शो में अब नहीं है, लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि इसकी एंट्री शो में दोबारा हो सकती है। एक पॉपुलर ट्विटर हैंडल की मानें, तो अब्दु रोजिक Bigg Boss 16 में दोबारा एंट्री लेने वाले हैं। यदि ऐसा होता है, तो शो के मौजूदा कंटेस्टेंट और फैंस के लिए यह जबरदस्त ट्विस्ट होगा, क्योंकि शो में पहले से ही बहुत हंगामा हो रहा है।

लंबे समय से Bigg Boss शो की एक्टिविटी पर नजर रखने वाले और Twitter पर ब्लू टिक से लैस The Khabri हैंडल ने ट्वीट किया है कि सलमान खान (Salman Khan) के शो में जल्द अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की एंट्री होने वाली है। बता दें कि पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik), श्रीजिता डे और साजिद खान को घर से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद अब बिग बॉस 16 की ट्रॉफी के लिए 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। 
 

ट्वीट में लिखा गया है, "वीकेंड का वार में अब्दु रोजिक गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।" हालांकि, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि अब्दु बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे, या केवल एक गेस्ट के रूप में पेश होंगे। इस ट्वीट पर आए एक रिप्लाई में यूजर ने लिखा है कि 'वह [अब्दु] अपने नए गाने का प्रमोशन करने आएंगे।'
 

अब क्योंकि बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि घर से बेघर होने के बाद अगले ही हफ्ते कोई मेहमान बनकर दस्तक देगा। इसलिए इसकी काफी संभावना है कि अब्दु यहां बतौर कंटेस्टेंट न आए। हालांकि, कहीं से भी और कैसे भी TRP बटोरने वाले इस शो में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में देखना होगा कि अब्दु की एंट्री शो में किस वजह से हो रही है।

बताते चलें कि बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा के ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , abdu rozik, Bigg Boss

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »