• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कॉमिडियन भारती सिंह और उनके पति मुसीबत में! NCB ने फाइल की 200 पेज की चार्जशीट, जानें पूरा मामला

कॉमिडियन भारती सिंह और उनके पति मुसीबत में! NCB ने फाइल की 200 पेज की चार्जशीट, जानें पूरा मामला

एनसीबी ने भारती और उनके पति को साल 2020 में ड्रग्स के एक मामले में अरेस्‍ट किया था।

कॉमिडियन भारती सिंह और उनके पति मुसीबत में! NCB ने फाइल की 200 पेज की चार्जशीट, जानें पूरा मामला

दंपती के घर से कथित तौर पर 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। दोनों अभी जमानत पर हैं।

ख़ास बातें
  • 2020 में ड्रग्स के एक मामले में अरेस्‍ट किया गया था दोनों को
  • अभी दंपती जमानत पर हैं
  • दंपती के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था
विज्ञापन
जानी-मानी कॉमिडियन भारती सिंह (Bharti Singh) एक बार फ‍िर सुर्खियों में हैं। वजह उनका ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्‍स' को होस्‍ट करना नहीं, बल्कि 2 साल पुराना एक केस है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के खिलाफ ड्रग्स के मामले में करीब 200 पेज की चार्जशीट दायर की है। एनसीबी ने भारती और उनके पति को साल 2020 में ड्रग्स के एक मामले में अरेस्‍ट किया था। दंपती के घर से कथित तौर पर 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। दोनों अभी जमानत पर हैं। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, NCB की मुंबई ब्रांच ने भारती और उनके पति के खिलाफ 200 पेज की चार्जशीट फाइल की है। मामला 2 साल पुराना है। NCB ने दंपती के मुंबई के अंधेरी स्थित घर से गांजा बरामद किया था। 21 नवंबर 2020 को इनकी गिरफ्तारी की गई थी। कहा जाता है कि दंपती के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।

इस मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने उसी साल दंपती को जमानत दे दी थी। यह कार्रवाई एक सूचना के बाद की गई थी। एनसीबी को पता चला था कि बॉलीवुड से जुड़े लोगों के बीच नशीले पदार्थों का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इसी बेस पर भारती के घर व दफ्तर को खंगाला गया था। मामला सामने आने के बाद भारती और उनके पति को सोशल मीडिया पर काफी अलोचना झेलनी पड़ी थी। इस मामले और पारिवारिक जिम्‍मेदारियों के कारण भारती टीवी जगत से भी दूर थीं। हालांकि अभी उन्‍होंने वापसी की है। 

भारती जी टीवी के मशहूर शो सारेगामापा लिटिल चैंप्‍स 2022 के सीजन में दिखाई दे रही थीं। वह इस शो को होस्‍ट कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नशीले पदार्थों के इस्‍तेमाल को लेकर बॉलीवुड सितारों पर कार्रवाई देखने को मिली थी। एनसीबी को बॉलीवुड में कथ‍ित नशीली दवाओं के उपयोग की जानकारी मिली थी। इसके बाद कई बॉलीवुड स्‍टार्स से पूछताछ की गई थी। इसी कड़ी में भारती और उनके पति पर भी शिंकजा कसा गया था। 

एनसीबी की चार्जशीट अदालत में दाखिल होने के बाद यह मामला फ‍िर सुर्खियों में आ गया है। अब अदालती कार्यवाही से पता चलेगा कि भारती और उनके पति इस मुश्किल से बाहर आएंगे और फ‍िर परेशानी में घिरते चले जाएंगे। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  2. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  3. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  4. Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
  5. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  6. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  7. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  8. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  9. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  10. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »