भारती एयरटेल जल्द खरीद सकती है Tata Play का DTH बिजनेस

हाल ही में भारती एयरटेल ने 2016 में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में अपनी बकाया रकम में से 8,465 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है
  • इससे भारती एयरटेल की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ जाएगी
  • टाटा प्ले DTH सर्विस की होल्डिंग कंपनी Tata Sons है

Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से भारती एयरटेल की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगीय़ कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है। 

हाल ही में भारती एयरटेल ने 2016 में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में अपनी बकाया रकम में से 8,465 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया था। हालांकि, भारती एयरटेल ने यह नहीं बताया है कि इस भुगतान के बाद उसे कितनी बकाया रकम चुकानी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की बकाया रकम के दोबारा कैलकुलेशन के टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन को ठुकरा दिया था। भारती एयरटेल ने बताया कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट को किए गए 84 अरब रुपये से ज्यादा के भुगतान में 9.3 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट शामिल है। 
Advertisement

यह कंपनी ऐसे दौर में Tata Play को खरीदने जा रही है जब डिजिटल TV सेगमेंट चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि देश की इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान्स में सुधार करने और नॉन-मोबाइल रेवेन्यू को इस एक्विजिशन के जरिए बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष की पहली छमाही में DTH बिजनेस में Tata Play की 33 प्रतिशत के साथ इस मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी थी। इस DTH सर्विस की होल्डिंग कंपनी Tata Sons है। इसमें Walt Disney कंपनी की भी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

कोरोना से पहले Tata Play का वैल्यूएशन लगभग तीन अरब डॉलर का था। हालांकि, इसके बाद से इसके वैल्यूएशन में कमी हुई है और यह लगभग एक अरब डॉलर का है। इस कंपनी में सिंगापुर की Temasek Holding की भी इस वर्ष अप्रैल तक लगभग 10 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी थी। भारती एयरटेल की डील भी लगभग एक अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर हो सकती है। इससे पहले भी दोनों कंपनियों के बीच एक बिजनेस की डील हो चुकी है। भारती एयरटेल ने 2017 में टाटा ग्रुप का कज्यूमर मोबिलिटी बिजनेस खरीदा था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.