• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16 : शिव का गला दबाने वाली अर्चना गौतम की री एंट्री, सलमान ने दिया दूसरा मौका

Bigg Boss 16 : शिव का गला दबाने वाली अर्चना गौतम की री-एंट्री, सलमान ने दिया दूसरा मौका

अर्चना के घर में वापस लौट आने से प्रियंका एकदम खुशी से उछल पड़ती है। लेकिन अर्चना टीना दत्ता को देख हैरान हो जाती हैं कि उसको उनका घर में वापस आना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। स

Bigg Boss 16 : शिव का गला दबाने वाली अर्चना गौतम की री-एंट्री, सलमान ने दिया दूसरा मौका

बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम की हुई वापसी

ख़ास बातें
  • अर्चना को फिर से घर में भेजने का फैसला
  • सलमान ने बताई अर्चना और शिव ठाकरे की गलती
  • साजिद और टीना दत्ता को लगा धक्का
विज्ञापन
बिग बॉस 16 का ये हफ्ता कुछ ज्यादा टर्न और ट्विस्ट से भरपूर रहा। मेंबर्स की नोंक-झोंक तो शो में ही दिखी ही लेकिन सबसे बड़ा बवाल शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच हुआ। अर्चना ने शिव ठाकरे का गला पकड़ा जिसके कारण उनको घर से बाहर जाने का ऑर्डर मिल गया। लेकिन अब इस बात में इससे भी बड़ा ट्विस्ट आ गया है। अर्चना गौतम फिर से बिग बॉस हाउस में आ रही हैं। सलमान खान ने बिग बॉस हाउस में उनकी दोबारा एंट्री करवाई है और उसकी वजह भी उन्होंने बताई है। 

अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच हुई हाथापाई के चलते अर्चना को शो से बाहर कर दिया गया था। लेकिन सलमान खान ने इस मामले की पूरी पड़ताल की और आखिरकार अर्चना को फिर से घर में भेजने का फैसला किया। शो के नए प्रोमो में अर्चना गौतम बिग बॉस में फिर से वापसी करती नजर आ रही हैं। सलमान खान ने इस बाबत शिव ठाकरे को फटकार लगाई। फिर दोनों की गलती बताई। उन्होंने कहा कि अर्चना गौतम ने गलती की है, उनको किसी का गला नहीं पकड़ना चाहिए था, लेकिन शिव ने उनको ऐसा करने के लिए उकसाया। इसलिए अर्चना को फिर से घर में वापस भेजा जा रहा है।

अर्चना की बिग बॉस हाउस में वापसी हर किसी को हजम नहीं हो रही है। इस पर मेंबर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोग जहां अर्चना को देखते ही खुशी से झूम उठे, तो कुछ लोगों को जैसे सांप सा सूंघ गया। साजिद खान और टीना दत्ता को अर्चना की वापसी अच्छी नहीं लगी और दोनों का मुंह जैसे उतर गया। साजिद खान ने तो यहां तक कह दिया कि वो फिर से हद पार करेगी। इस पर निमृत कहने लगती है कि यही तो मजा है। देखना चाहिए। 

वहीं, अर्चना के घर में वापस लौट आने से प्रियंका एकदम खुशी से उछल पड़ती है। लेकिन अर्चना टीना दत्ता को देख हैरान हो जाती हैं कि उसको उनका घर में वापस आना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। सलमान खान ने बिग बॉस हाउस में अर्चना की वापस करवाकर गेम जैसे पलट ही दिया है। अब आने वाले दिनों में शो में और भी ज्यादा धमाल देखने को मिल सकता है। बहरहाल, आज के एपिसोड में पता चलेगा कि अर्चना की वापसी के बाद घर के माहौल में क्या बदलाव आता है। शिव ठाकरे और अर्चना की खींचतान अब कहां तक जाती है, देखना दिलचस्प होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »