• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने निमृत कौर को कह दिया आंटी! घर में सब करने लगे 'दीदी दीदी'! शिव ठाकरे की लगी क्लास

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने निमृत कौर को कह दिया आंटी! घर में सब करने लगे 'दीदी-दीदी'! शिव ठाकरे की लगी क्लास

वरुण धवन घर के मेल कंटेस्टेंट्स को कृति के साथ उनकी फिल्म के गाने 'अपना बना ले' रोमांटिक डांस करने का टास्क देते हैं।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने निमृत कौर को कह दिया आंटी! घर में सब करने लगे 'दीदी-दीदी'! शिव ठाकरे की लगी क्लास

अब्दु रोजिक निमृत को दीदी कहकर एक बार फिर से घर में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

ख़ास बातें
  • अब्दु रोजिक के 'दीदी' शब्द ने बिग बॉस हाउस में किया बवाल
  • 'भेड़िया' के प्रोमोशन के लिए वरुण धवन और कृति सेनन भी होंगे शो में
  • शनिवार के वार में देखने को मिलेगी खूब मस्ती
विज्ञापन
बिग बॉस 16 का शुक्रवार का वार एपिसोड बहुत ही धमाकेदार रहा। एक तरफ जहां शो में सनी लियोन और अर्जुन बिजलानी दिखाई दिए, तो वहीं घर के कंटेस्टेंट्स के बीच भी काफी नोंक-झोंक देखने को मिली। बीते एपिसोड में सनी लियोन अर्जुन बिजलानी के साथ अपने शो की प्रोमोशन के लिए पहुंचीं थीं। सनी के साथ कंटेस्टेंट्स के काफी हंसी मजाक भी किया और कई लोगों की पोल भी सनी लियोन ने खोली। लेकिन एक और मजेदार वाकया यहां पर हुआ। अब्दु रोजिक एक बार फिर से अपनी चुलबुली हरकत कर बैठे। 

Bigg Boss 16 के लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु रोजिक ने निमृत आहलुवालिया को दीदी कह दिया। इस पर निमृत बुरा मान गईं। घर के बाकी मेंबर्स को यह बात महसूस हुई तो उन्होंने अब्दु को समझाने की कोशिश की। शिव ठाकरे और साजिद खान ने अब्दु को सहजता से समझाया कि किसी को ऐेसे ही बिना मतलब अंकल, आंटी, दीदी जैसे शब्दों से पुकारना अच्छा नहीं लगता है। लोग बुरा मान जाते हैं। अब्दु को भी उन दोनों की बात समझ में आई। इधर शिव ठाकरे ने अब्दु को तो समझा दिया लेकिन उनको नहीं पता था कि जल्द ही उनकी क्लास लगने वाली है। 
 

सलमान लेंगे शिव ठाकरे की क्लास

बिग बॉस हाउस में 'दीदी' शब्द पर काफी पॉलिटिक्स होती दिख रही है। इसका जिक्र सलमान ने भी खुद किया है। आज के एपिसोड में सलमान खान शिव ठाकरे की जबरदस्त क्लास लेते नजर आएंगे। उन्होंने अर्चना और उनके बीच हुई लड़ाई का मुद्दा भी उठाया। इस पर शिव ठाकरे सफाई देने लगे तो सलमान बोले, 'लगता है तुम्हारी याद्दाश्त कमजोर हो गई है, डोज दूं क्या?' ये सुनकर शिव ठाकरे चुप होकर सिर झुका लेते हैं। आज के शो में कौन से कंटेस्टेंट की छु्ट्टी होने वाली है, और शिव ठाकरे के साथ किसकी और क्लास लगनी है, कुछ ही देर में पता लग जाएगा। 
 

फिल्म 'भेड़िया' के वरुण धवन और कृति सेनन का शो में धमाल

आज के एपिसोड में फिल्म 'भेड़िया' के प्रोमोशन के लिए वरुण धवन और कृति सेनन भी पहुंचने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ दोनों ही एक्टर्स मस्ती करने वाले हैं। वरुण धवन घर के मेल कंटेस्टेंट्स को कृति के साथ उनकी फिल्म के गाने 'अपना बना ले' रोमांटिक डांस करने का टास्क देते हैं। इसके अलावा सलमान खान भी वरुण और कृति को सलमान की फिल्मों के सुपर रोमांटिक गानों के स्टेप्स करने का टास्क देते हैं।

उनका फेमस सॉन्ग 'ये पगला है, समझाने से समझे ना' पर तीनों ही एक्टर हुक स्टेप करते नजर आने वाले हैं। कुल मिलाकर आज के एपिसोड में खूब मस्ती, रोमांस और धमाल देखने को मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »