भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

HomePod Mini 2 में एपल का A10 चिप दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह वास्तविक समय में साउंड को ऑप्टिमाइज करने के लिए कंप्यूटेशनल ऑडियो का इस्तेमाल करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2026 20:55 IST
ख़ास बातें
  • भारत में नए Apple TV 4K का प्राइस 39,900 रुपये का है
  • इस होम एंटरटेनमेंट डिवाइस की बिक्री 13 नवंबर से की जाएगी
  • एपल के HomePod Mini 2 का प्राइस 18,900 रुपये है

HomePod Mini 2 में 360 डिग्री ऑडियो के लिए सपोर्ट है

Photo Credit: Apple

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने अपने होम एंटरटेनमेंट डिवाइसेज की रेंज को नए Apple TV 4K (4th जेनरेशन) और HomePod Mini 2 के लॉन्च के साथ बढ़ाया है। इन दोनों डिवाइसेज में पिछले वर्जन की तुलना में अपडेटेड सॉफ्टवेयर, स्मार्ट वॉयस कंट्रोल और ऑडियो में सुधार किया गया है। नए Apple TV 4K में कंपनी का A19 चिप दिया गया है। इसमें कंटेंट को खोजने के लिए नए Siri AI का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2 का प्राइस

Advertisement

भारत में नए Apple TV 4K का प्राइस 39,900 रुपये का है। इस होम एंटरटेनमेंट डिवाइस की बिक्री 13 नवंबर से की जाएगी। HomePod Mini 2 का प्राइस 18,900 रुपये है। इस स्पीकर के लिए पांच कलर्स - व्हाइट, ग्रीन, ब्लू, पिंक और मिडनाइट के विकल्प हैं। HomePod Mini 2 की बिक्री 30 अक्टूबर से होगी। 

Apple TV 4K (4th जेनरेशन) के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस होम एंटरटेनमेंट डिवाइस में A19 चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले वर्जन की तुलना में यह 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में अधिक एफिशिएंट वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक अलग AV1 डिकोडर दिया गया है। इसमें Siri AI के लिए भी सपोर्ट है। इस होम एंटरटेनमेंट डिवाइस में फिल्मों और अन्य कंटेंट को खोजने के लिए यूजर्स को एपल के अपग्रेडेड वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। 

Advertisement

इसमें इंटरएक्शन के लिए तीन बिल्ट-इन फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस को अपडेटेड रिमोट के साथ पेयर किया गया है। इसमें ऑडियो के लिए फोर-स्पीकर सराउंड साउंड सेटअप है जिसे चार HomePod Mini 2 स्पीकर्स के साथ पेयर किया जा सकता है। नया Apple TV 4K कंपनी के Fitness+, Apple Arcade और FaceTime को कंटीन्यूटी कैमरा के जरिए सपोर्ट करता है। इसमें पर्सनलाइज्ड फोटो स्क्रीनसेवर्स के लिए भी सपोर्ट है। 

HomePod Mini 2 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्ट स्पीकर में कंपनी का A10 चिप दिया गया है। एपल ने बताया है कि यह वास्तविक समय में साउंड को ऑप्टिमाइज करने के लिए कंप्यूटेशनल ऑडियो का इस्तेमाल करता है और इसमें 360 डिग्री ऑडियो के लिए सपोर्ट है। इसका इस्तेमाल स्टीरियो पेयर या कई रूम में ऑडियो सेटअप के हिस्से के तौर पर किया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि सराउंड साउंड सिस्टम तैयार करने के लिए यूजर्स को चार HomePod Mini 2 स्पीकर्स को नए Apple TV 4K (4th जेनरेशन) के साथ पेयर करने का विकल्प मिलेगा। 

Advertisement

HomePod Mini 2 में एक नया फीचर Sound Glow का है। यह म्यूजिक प्लेबैक के साथ लाइटिंग इफेक्ट्स को जोड़ता है। इसमें स्पीकर के ऊपर बास और ट्रेबल के साथ चमकती हुई लाइट दिखती है। इसके साथ ही यूजर्स एंबिएंट लाइटिंग इफेक्ट्स के लिए रेन जैसे साउंडस्केप्स को भी चुन सकते हैं। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.