• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Chakda Xpress फिल्म से एक्ट्रेस अनुष्का की फोटो लीक, झूलन गोस्वामी के लुक में कर दिया सबको हैरान!

Chakda Xpress फिल्म से एक्ट्रेस अनुष्का की फोटो लीक, झूलन गोस्वामी के लुक में कर दिया सबको हैरान!

झूलन गोस्वामी इंडियन विमिन क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज हैं। झूलन 2011 तक टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं।

Chakda Xpress फिल्म से एक्ट्रेस अनुष्का की फोटो लीक, झूलन गोस्वामी के लुक में कर दिया सबको हैरान!

Photo Credit: Instagram/viralbhayani

फिल्म चकदा एक्सप्रेस से अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

ख़ास बातें
  • फिल्म चकदा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी की जिन्दगी की कहानी
  • झूलन गोस्वामी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मशहूर प्लेयर
  • 25 नवंबर 1983 को वेस्ट बंगाल के नदिया डिस्ट्रिक में जन्मीं थीं झूलन
विज्ञापन
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी। फिल्म का टीजर जनवरी में रिलीज कर दिया गया था। चकदा एक्सप्रेस झूलन गोस्वामी की जिन्दगी पर आधारित फिल्म है, जो भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर हैं। झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बन रही ये फिल्म अभी शूटिंग के दौर में है। इसी के चलते अनुष्का का लुक भी इस फिल्म से लीक हो गया है। अनुष्का की झूलन गोस्वामी वाले लुक में कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं जिसमें अनुष्का को पहचान पाना भी मुश्किल लग रहा है। 

फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग करतीं अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
तस्वीरों को देख आप हैरान हो जाएंगे। आप कहेंगे कि क्या यह सच में अनुष्का शर्मा है! तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का ने एक व्हाइट शर्ट और मैरून स्कर्ट पहनी है। उनके पांव में चप्पलें हैं और वो किसी प्लेग्राउंड में शूटिंग कर रही हैं। उनके इस लुक को देखकर लग रहा है जैसे कि वो स्कूल जाने वाली कोई बच्ची हैं।
 
u1as0vpo

Photo Credit: Instagram/viralbhayani

इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली जो चीज है, वो है उनका हेयरस्टाइल। अनुष्का ने इसमें शॉर्ट हेयरकट किया हुआ है, जिसकी वजह से उनका लुक बिल्कुल झूलन से मेल खाता दिख रहा है। कहा जा रहा है कि चकदा एक्सप्रेस फिल्म की शूटिंग वेस्ट बंगाल में चल रही है। चूंकि झूलन गोस्वामी भी पश्चिम बंगाल से संबंध रखती हैं, इसलिए फिल्म को ज्यादा से ज्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए पश्चिम बंगाल में ही शूट किया जा रहा है।
 
4gi6jc2g

Photo Credit: Instagram/viralbhayani

फिल्म चकदा एक्सप्रेस की कहानी

फिल्म चकदा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी की जिन्दगी के शुरुआती कठिन दौर को दिखाया गया है। झूलन ने तमाम मुश्किलों के बाद भी जिन्दगी में कभी हार नहीं मानी। शुरुआत से ही खेलकूद की शौकीन झूलन बचपन में फुटबॉल खेला करती थीं। फिर उन्होंने ईडन गार्डन में कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते देखा तो उसी को अपना सपना बना लिया। कैसे उन्होंने क्रिकेट अपने इस सपने को पूरा किया, उसी की कहानी है चकदा एक्सप्रेस। चूंकि फिल्म खेल जगत से जुड़ी है इसलिए झूलन के रूप में अनुष्का शर्मा के किरदार में जबरदस्त एनर्जी देखने को मिलेगी। झूलन गोस्वामी की यह बायोपिक प्रोषित रॉय के निर्देशन में बन रही है। 
 

कौन हैं झूलन गोस्वामी?

झूलन गोस्वामी इंडियन विमिन क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज हैं। झूलन 2011 तक टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं। 
 

झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय

25 नवंबर 1983 को वेस्ट बंगाल के नदिया डिस्ट्रिक में झूलन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम निशित गोस्वामी है जो भारतीय एयरलांइस में काम करते हैं। इनकी माता का नाम झरना गोस्वामी है। झूलन मिडल क्लास फैमिली से आती हैं जिसके कारण इनका जिंदगी का शुरुआती दौर काफी मुश्किलों भर रहा था। 15 साल की उम्र से ही झूलन ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 
 

झूलन गोस्वामी का खेल करियर

झूलन के घर के नजदीक में कोई क्रिकेट क्लब नहीं था और उन्हें खेलने के लिए रोजाना कोलकाता जाना पड़ता था। 2002 में झूलन को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे खेलने का मौका मिला, जब वो केवल 19 साल की थीं। 2006-07 के दौरान उन्होंने भारतीय महिला टीम को टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई जो कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी। 2011 तक वो टीम की कैप्टन रहीं। 
disem95o
झूलन गोस्वामी को 2007 में ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर नामांकित किया गया। 2008 से 2011 तक वो टीम की कप्तान रहीं। इस बीच 2010 में झलून को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 2012 में उन्हें पद्मश्री मिला। तब से लेकर ही झूलन भारत की उन बेटियों के रूप में जानी जाती हैं जिन्होंने विश्वभर में देश का नाम रौशन किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »