Mirzapur Season 3 पर रोक नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, दिया ये फैसला

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने प्रसिद्ध OTT सीरीज में मिर्जापुर शहर को खराब जगह की तरह चित्रित करने की शिकायत करने वाली एक याचिका पर वेब सीरीज मिर्जापुर और अमेजन प्राइम वीडियो के निर्माताओं को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • मिर्जापुर शहर को खराब जगह की तरह चित्रित करने की शिकायत
  • इससे पहले भी सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हो चुकी है याचिका
  • मिर्जापुर को गुंडों और व्यभिचारियों के शहर के रूप में दिखाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने Mirzapur Season 3 पर रोक को खारिज किया है

सुप्रीम कोर्ट ने Amazon Prime के मिर्जापुर सीजन 3 (Mirzapur Season 3) पर रोक को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि वेब सीरीज की पूर्व-सेंसरशिप गलत है। भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाले बेंच ने कहा कि उसे हमेशा लगता है कि पूर्व-सेंसरशिप की अनुमति नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूछा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज होने वाली वेब सीरीज, फिल्मों या अन्य कार्यक्रमों के लिए प्री-स्क्रीनिंग कमेटी कैसे हो सकती है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने Mirzapur Season 3 पर रोक को खारिज किया है। ख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाले बेंच ने कहा, "वेब सीरीज के लिए प्री-स्क्रीनिंग कमेटी कैसे हो सकती है? विशेष कानून है। जब तक आप यह नहीं कहते कि ओटीटी (ओवर-द-टॉप) भी इसका एक हिस्सा है ... आपको कहना होगा कि मौजूदा कानून ओटीटी पर लागू होना चाहिए। कई सवाल उठेंगे क्योंकि ट्रांसमिशन दूसरे देशों से होता है।"
Advertisement

बता दें कि कोर्ट मिर्जापुर निवासी सुजीत कुमार सिंह द्वारा वेब सीरीज, फिल्मों या अन्य कार्यक्रमों के लिए एक प्री-स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने प्रसिद्ध OTT सीरीज में मिर्जापुर शहर को खराब जगह की तरह चित्रित करने की शिकायत करने वाली एक याचिका पर वेब सीरीज मिर्जापुर और अमेजन प्राइम वीडियो के निर्माताओं को नोटिस जारी किया था।
Advertisement

जनहित याचिका में कहा गया था कि वेब सीरीज में निर्माताओं ने मिर्जापुर को गुंडों और व्यभिचारियों के शहर के रूप में दिखाया है और इस तरह के प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश के शहर की छवि खराब होती है। इसमें कहा गया था कि काल्पनिक सीरीज में, मिर्जापुर को आतंक, अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों से भरा हुआ दिखाया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.