Vikram Vedha OTT रिलीज : इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रितिक और सैफ की फ‍िल्‍म!

Vikram Vedha OTT : हालांकि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती है तो ओटीटी रिलीज की तारीख बदल सकती है।

Vikram Vedha OTT रिलीज : इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रितिक और सैफ की फ‍िल्‍म!

Vikram Vedha OTT : मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो रिलीज के कुछ दिनों बाद ही विक्रम वेधा की OTT डील पूरी हो गई है।

ख़ास बातें
  • मेकर्स ने फ‍िल्‍म की OTT डील पूरी कर ली है
  • बताया जाता है कि फ‍िल्‍म को जल्‍द OTT पर रिलीज किया जाएगा
  • इसे जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम करने की बात सामने आ रही है
विज्ञापन
रित‍िक रोशन, सैफ अली खान स्‍टारर फ‍िल्‍म ‘विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर प्रदर्शन जारी है। रिलीज के 5 दिनों में यह फ‍िल्‍म 50 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई। फ‍िल्‍म को लेकर जो माहौल बनाने की कोशिश की गई थी, उस तरह का रेस्‍पॉन्‍स सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल रहा। अच्‍छी बात यह है कि फ‍िल्‍म वीक डेज भी में भी संतुल‍ित प्रदर्शन कर रही है। लेकिन क्‍या यह घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 100 करोड़ के क्‍लब में एंट्री कर पाएगी, अभी कहना जल्‍दबाजी होगी। फ‍िल्‍म का बजट 175 करोड़ रुपये बताया जाता है और लगता है कि मेकर्स ने फ‍िल्‍म के OTT राइट्स को लेकर डील पूरी कर ली है। अगर आप इस फ‍िल्‍म को OTT पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।    

मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो रिलीज के कुछ दिनों बाद ही विक्रम वेधा की OTT डील पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को जियो सिनेमा (Jio Cinema) को बेच दिया गया है। उम्‍मीद है कि फ‍िल्‍म रिलीज के अगले 7-8 सप्ताह में यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी। हालांकि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती है तो ओटीटी रिलीज की तारीख बदल सकती है। 

विक्रम वेधा के लिए मंगलवार का दिन स्‍टेबल रहा। फ‍िल्‍म ने लगभग 5.77 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को इसने करीब 5.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में तेजी आ सकती है, क्‍योंकि दशहरे की छुट्टी के चलते लोग बड़ी संख्‍या में सिनेमाघरों का रुख करेंगे। ऐसे में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 6 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। अबतक विक्रम वेधा ने करीब 48.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

बुधवार तक यह निश्चित तौर पर 50 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। हालांकि फ‍िल्‍म की स्‍टारकास्‍ट को देखते हुए यह काफी धीमा लगता है। फ‍िल्‍म पंड‍ितों का अनुमान था कि विक्रम वेधा 50 करोड़ का आंकड़ा वीकेंड में ही पार कर लेगी और आसानी से 100 करोड़ के क्‍लब में एंट्री कर लेगी। लेकिन मौजूदा कमाई ऐसा बमुश्किल होते हुए दिखा रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »