• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Selfiee OTT Release: 3 महीने बाद इस OTT पर आई अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की Selfiee! जानें डिटेल्स

Selfiee OTT Release: 3 महीने बाद इस OTT पर आई अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की Selfiee! जानें डिटेल्स

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की ये फिल्म 2019 में आई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है।

Selfiee OTT Release: 3 महीने बाद इस OTT पर आई अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की Selfiee! जानें डिटेल्स

'सेल्फी' का ओटीटी रिलीज कर दिया गया है। यह 21 अप्रैल से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • फिल्म ने दुनियाभर में महज 24 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया
  • फिल्म में अक्षय कुमार को एक सुपरस्टार दिखाया गया है
  • ये फिल्म 2019 में आई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है
विज्ञापन
Selfiee OTT Release: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' सिनेमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई और अब इस फिल्म को OTT पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को राज मेहता ने निर्देशित किया है और यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी लीड प्ले कर रही हैं। आईए आपको बताते हैं कि फिल्म को किस ओटीटी पर और किस तारीख से देखा जा सकता है। 

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा, डायना पेंटी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सेल्फी' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडा कारोबार किया। Sacnilk के अनुसार फिल्म 31 मार्च तक ही सिनमाघरों में टिक पाई और इसने दुनियाभर में महज 24 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। अब इस फिल्म को OTT पर रिलीज कर दिया गया है। सेल्फी का ओटीटी रिलीज (Selfiee OTT Release) डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर किया गया है। 21 अप्रैल से यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Disney+ Hotstar ने फिल्म के रिलीज की घोषणा अपने Instagram हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से की है- 
'सेल्‍फी' की कहानी (story of film Selfiee)
फिल्म में अक्षय कुमार (विजय कुमार) को एक सुपरस्टार दिखाया गया है और इमरान हाशमी (ओमप्रकाश अग्रवाल) को उनका बहुत बड़ा फैन दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विजय कुमार एक बार भोपाल आता है। यहां पर शूटिंग के लिए विजय कुमार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा करवाना होता है लेकिन एन वक्त पर पता चलता है कि ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है। ऐसे में ओमप्रकाश उसकी मदद करता है और जल्द से दूसरा लाइसेंस बनवाता है। फिर विजय जब नया लाइसेंस लेने आरटीओ ऑफिस जाता है तो ओमप्रकाश की बेइज्जती करता है जिसके बाद ओमप्रकाश अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। 

बता दें कि अक्षय कुमार, इमरान हाशमी की ये फिल्म 2019 में आई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है। आजकल बॉलीवुड में धड़ाधड़ में साउथ की फिल्में रीमेक की जा रही हैं। हालांकि कई फिल्में जो साउथ में सुपरहिट रहीं, वे बॉलीवुड में रीमेक वर्जन में बुरी तरह से पिट गईं। सेल्फी का बॉक्स ऑफिस हाल भी यही बताता है कि किसी हिट फिल्म के रीमेक को सफलता की गारंटी नहीं माना जा सकता। अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु इससे पहले एकलौती फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार कर पाई थी। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह OMG 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा Hera Pheri 3 में भी हंसाते नजर आएंगे। वहीं, उनके प्रोजेक्ट्स में कैप्सूल गिल, बड़े मिया छोटे मियां, गोरखा जैसी फिल्में भी शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »