• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Selfie Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ठंडी रही अक्षय कुमार की 'सेल्फी', भारत में अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़!

Selfie Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ठंडी रही अक्षय कुमार की 'सेल्फी', भारत में अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़!

फिल्म सेल्फी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मूवी के लिए अच्छे संकेत लेकर नहीं आ रहा है।

Selfie Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ठंडी रही अक्षय कुमार की 'सेल्फी', भारत में अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़!

Photo Credit: sacnilk

फिल्म सेल्फी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मूवी के लिए अच्छे संकेत लेकर नहीं आ रहा है।

ख़ास बातें
  • फिल्म ने ओपनिंग डे के मुकाबले शनिवार को 30% ज्यादा कारोबार किया है
  • फिल्म मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशिअल रीमेक है
  • फिल्म में अक्षय कुमार (विजय कुमार) को एक सुपरस्टार दिखाया गया है
विज्ञापन
Selfie Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी की रिलीज का ये पहला वीकेंड है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म को राज मेहता ने निर्देशित किया है और यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। ओपनिंड डे पर फिल्म साधारण कलेक्शन जुटाने में भी कामयाब नहीं हो पाई। अक्षय कुमार के साथ ही फिल्म में इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। आइए आपको बताते हैं कि सेल्फी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार किया है। 

फिल्म सेल्फी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मूवी के लिए अच्छे संकेत लेकर नहीं आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन बेहद ठंडा कारोबार किया और यह भारत में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इंडस्ट्री ट्रैकर प्लेटफॉर्म sacnilk के मुताबिक, सेल्फी की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रुपये के लगभग रही। सटीक आंकड़े में कहें तो फिल्म ने केवल 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब दूसरे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सेल्फी की दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक अक्षय कुमार, इमरान हाशमी स्टारर सेल्फी ने शनिवार को भी कुछ खास कमाल नहीं किया और फिल्म ने 3.5 करोड़ का कारोबार किया। 

हालांकि शुक्रवार के मुकाबले सेल्फी की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है। रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने ओपनिंग डे के मुकाबले शनिवार को 30% ज्यादा कारोबार किया है। लेकिन बड़े स्टार्स वाली कास्ट होने के चलते यह कमाई बहुत कम कही जा सकती है। फिल्म को जोरों शोरों से प्रोमोट भी किया गया था, लेकिन उसका असर सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि हाल में सेल्फी जितना प्रोमोशन किसी भी फिल्म को नहीं मिला था। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हो रही है। कुल कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म अब तक केवल 6.05 करोड़ रुपये की कमा पाई है। 

'सेल्‍फी' की कहानी (story of film Selfie)
फिल्म में अक्षय कुमार (विजय कुमार) को एक सुपरस्टार दिखाया गया है और इमरान हाशमी (ओमप्रकाश अग्रवाल) को उनका बहुत बड़ा फैन दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विजय कुमार एक बार भोपाल आता है। यहां पर शूटिंग के लिए विजय कुमार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा करवाना होता है लेकिन एन वक्त पर पता चलता है कि ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है। ऐसे में ओमप्रकाश उसकी मदद करता है और जल्द से दूसरा लाइसेंस बनवाता है। फिर विजय जब नया लाइसेंस लेने आरटीओ ऑफिस जाता है तो ओमप्रकाश की बेइज्जती करता है जिसके बाद ओमप्रकाश अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। 

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' साउथ फिल्म की रीमेक है। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशिअल रीमेक है जिसे 2019 में रिलीज किया गया था। पिछले साल अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन', 'कठपुतली', 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं। अब सेल्फी के हालात भी वैसे ही नजर आ रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा कि फिल्म अक्षय कुमार के लिए फायदे का सौदा साबित होती है या फिर उनके खाते में एक फ्लॉप फिल्म जुड़ने वाली है। अक्षय कुमार अब अपनी फिल्म Hera Pheri 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की खबरें आ रही हैं। फिल्मी दुनिया के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »