• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Ram Setu on OTT Release: अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ ऑनलाइन हुई रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म घर बैठे देखें फिल्म

Ram Setu on OTT Release: अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ ऑनलाइन हुई रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म घर बैठे देखें फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। अब फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है।

Ram Setu on OTT Release: अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ ऑनलाइन हुई रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म घर बैठे देखें फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु 23 दिसंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है।

ख़ास बातें
  • अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ओटीटी पर रिलीज हो गई है
  • राम सेतु को अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में देखा जा सकत है
  • फिल्म को 23 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है
विज्ञापन
Ram Setu on OTT Release:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु'  25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। लेकिन जो उम्मीद इस फिल्म से की गई थी, उसके हिसाब से इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। अब फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। जिससे अक्षय के इस फिल्म के ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शक घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म को 23 दिसंबर को अमेजन प्राइम रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि अक्षय और जैकलीन की ये फिल्म ‘राम सेतु' पहले भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध थी। मगर इसे देखने के लिए दर्शकों को रेंट देना पड़ रहा था। मगर अब ये फिल्म फ्री में देखी जा सकती है। अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। लगभग 150 करोड़ की लागत में बनी राम सेतु से सभी को काफी उम्मीदें थी। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई भी नहीं की।

अक्टूबर में रिलीज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन 15 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर सब को हैरान कर दिया था। इसकी ओपनिंग को देखकर ये अंदाजा लगाया कि फिल्म काफी शानदार बिजनेस करेगी। लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई कम होती गई। जिसके बाद अपनी कमाई का ग्राफ लगातार गिरने के कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ऐसे में मेकर्स ओटीटी रिलीज से ‘राम सेतु' के नुकसान को भरने की कोशिश कर रहे हैं।
 
 

खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। अब उनके आने वाली फिल्मों से ही उम्मीद की जा सकती है। वह जल्द ही फिल्म ओह माय गॉड 2, कैप्सूल गिल और सेल्फी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। उनके फैंस उनकी अगली रिलीज फिल्मों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »