खेसारी लाल के सपोर्ट में आए पवन सिंह, वीडियो शेयर कर ये कहा

खेसारी लाल ने कुछ दिनों पहले एक लाइव वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी बेटी का नाम लेकर गाना बनाने वालों से काफी परेशान दिखे थे। हाल ही पवन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिससे लगता है की वो खेसारी के इस दर्द में उनके साथ हैं।

खेसारी लाल के सपोर्ट में आए पवन सिंह, वीडियो शेयर कर ये कहा

एक्टर पवन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने खेसारी लाल की बेटी को ट्रोल कर रहे लोगों को लेकर ये बाद कही है।

ख़ास बातें
  • खेसारी ने कुछ दिन पहले शेयर किया था लाइव वीडियो
  • पवन सिहं ने खेसारी की बेटी को ट्रोल करने वालों को लेकर कही ये बात
  • खेसारी के सपोर्ट में दिखे भोजपूरी स्टार्स
विज्ञापन
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल ने कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। वीडियो में खेसारी ने बताया था कि किस तरह से उनकी बेटी का नाम लेकर गाना बनाया जा रहा है। इस वीडियो में वो सभी से ये कहते भी दिखे थे की ऐसा मत करो। एक पिता को मजबूर मत करो। एक्टर के इस वीडियो में उनका दुख साफ दिखाई दे रहा था। उनके उस वीडियो को देख कई भोजपुरी एक्टर्स उनके सपोर्ट में आए थे। अब पवन सिहं भी खेसारी के इस दर्द में उनके साथ नजर आ रहे हैं।

खेसारी का लाइव वीडियो देखने के बाद रानी चटर्जी, यामिनी सिंह के साथ ही अब पवन सिंह भी उनके सपोर्ट  में बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि खेसारी लाल और पवन सिंह के दुश्मनी के चर्चे पहले से ही जगजाहिर हैं। मगर इन सब के बावजूद पवन सिंह सब भुलाकर खेसारी के साथ नजर आ रहे हैं।

हाल ही पवन सिंह ने एक यूट्यूब चैनल पर अपन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि, ‘कुछ गलती हो गई है तो हमसे बोलिए। या सामने वाले से गलती हुई है तो उसको बोलिए। हमसे कुछ भी बोल सकते हैं मगर हमारी मां के बारे में, हमारी बेटी के बारे में नहीं बोलना चाहिए। मत करिए आप लोग ऐसा। ये गंद ना मचे तो ही अच्छा है। हर मां हमारी मां है। हर बेटी हमारी बेटी है।‘ इतना कहने के बाद पवन सिंह ने कहा, मैं नहीं चाहता कि मैं गुस्से में आकर कुछ बोलूं।

वीडियो में उन्होंने आगे ये भी कहा कि, ‘सब के गाने आएं। सभी को आशीर्वाद दीजिए क्योंकि सब के लिए आप ही रियल हीरो हैं। पता नहीं क्या चलता रहता है। हम इन सब में नहीं रहते हैं। मगर मन में तकलीफ है की ये सब क्या चल रहा है। मैं बोलना नहीं चाहता मगर चुप रहता हूं तो ये लगता की चुप क्यों हूं?‘

इस वीडियो को देखकर ये उम्मीद की जा रही है पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच सब ठीक हो। और दोनों आपसी दुश्मनी खत्म कर साथ में काम करें। हालांकि अपने पूरे वीडियो में पवन सिहं ने कहीं भी खेसारी लाल या उनकी बेटी का नाम लेकर कोई बात नहीं कही है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »