• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • भोजपुरी स्‍टार खेसारी हुए भावुक, हाथ जोड़कर कहा मेरी बेटी को टारगेट मत करो, जानें पूरा मामला

भोजपुरी स्‍टार खेसारी हुए भावुक, हाथ जोड़कर कहा- मेरी बेटी को टारगेट मत करो, जानें पूरा मामला

वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे कुछ लोग उनकी बेटी का नाम लेकर, फोटो लगाकर गाना गा रहे हैं।

भोजपुरी स्‍टार खेसारी हुए भावुक, हाथ जोड़कर कहा- मेरी बेटी को टारगेट मत करो, जानें पूरा मामला

शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने राजपूत समाज के द्वारा उनकी बेटी को टारगेट करने की बात रखी है।

ख़ास बातें
  • खेसारी ने कहा, बेटी को किया जा रहा टारगेट
  • राजपूत समाज से खेसारी ने पूछा सवाल
  • खेसार ने कहा मैं मेहनत करके स्टार बना हूं
विज्ञापन
भोजपुरी इंडस्‍ट्री के जाने-माने स्‍टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लोग उनके गानों और एक्टिंग से पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरते हैं। बाकी भोजपुरी कलाकारों के साथ उनकी फाइट की खबरें अक्‍सर सामने आती हैं। लेकिन आजकल खेसारी काफी परेशान हैं। अपने लेटेस्‍ट वीडियो में खेसारी ने अपनी मुश्किल को बयां किया है। वीडियो में उन्होंने राजपूत समाज के द्वारा उनकी बेटी को टारगेट करने को लेकर अपना व्‍यू दिया है। बोलते-बोलते वह भावुक भी हो जाते हैं। 

वीडियो में खेसारी ने भावुक होते हुए अपने मन की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गलती से उनके किसी अपने ने किसी राजपूत को थप्पड़ मारा था। इसके बाद से पूरा राजपूत समाज एक-जुट होकर उनके पीछे पड़ गया और उन्हें बर्बाद करने की कोशिश भी की। अब उनकी बेटी का फोटो लगाकर, उसका नाम लेकर वो लोग गाना गा रहे हैं।

खेसारी लाल के इस इमोशनल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने एक पिता होने के नाते पूरे राजपूत समाज से ये सवाल पूछा कि उस वक्त आप सब एक साथ होकर मुझे बर्बाद करना चाहते थे। आप लोगों का कहना था कि एक राजपूत को थप्पड़ मारा गया है यानी पूरे राजपूत समाज को मारा गया है, जबकि शख्‍स को थप्पड़ उसकी गलती के लिए मारा गया था। अब जब मेरी बेटी का फोटो लगाकर गाना गाया जा रहा है। मेरी बेटी को टारगेट किया जा रहा है तो आप लोग कहां हैं। कहां हैं वो लोग जो हथियार लेकर मुझे ढूंढ रहे थे।
 

आगे खेसारी लाल ने कहा कि क्यों किसी पिता को मजबूर कर रहे हो। हमारी फैमिली ने आपका क्या बिगाड़ा है। आपका समाज मुझे परेशान कर रहा है, जिसने सोच रखा है कि खेसारी को बर्बाद करना है। मैं ऐसे ही आगे नहीं बढा। मैंने मेहनत की है। मैं लिट्टी चोखा बेचकर यहां पहुंचा हूं। ये स्टारडम मुझे ऐसे ही नहीं मिला।

आगे उन्होंने कहा कि आज मैं एक स्टार नहीं, एक पिता होने के नाते बात कर रहा हूं। हर किसी के घर में बेटी होती है। मेरी भी है। आज आपका समाज कहां है, जब मेरे परिवार को इस तरह टारगेट किया जा रहा है। मैं पहले से ही परेशान हूं। मुझे और परेशान मत करो। मेरे 200 गाने डिलीट हो गए। इतनी मेहनते से मैंने वो गाने बनाए थे। सब खत्म कर दिया। मेरी उस समाज से विनती है कि मेरी फैमिली को टारगेट मत करो। मैं काम करता हूं। मेहनत करता हूं। मैं पूरे भोजपुरी समाज को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहा हूं। लेकिन मैं एक पिता भी हूं और जब बात एक पिता की आएगी तो मैं चुप नहीं रहूंगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »