एयरपोर्ट पर ‘टकराए’ कंगना और अनुपम खेर, इस फ‍िल्‍म में एकसाथ आएंगे नजर

अनुपम खेर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, सबसे प्यारी कंगना से मिलना खुशी की बात है।

एयरपोर्ट पर ‘टकराए’ कंगना और अनुपम खेर, इस फ‍िल्‍म में एकसाथ आएंगे नजर

अनुपम खेर ने इमरजेंसी को-स्टार कंगना रनौत से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

ख़ास बातें
  • अनुपम खेर ने इमरजेंसी की को-स्टार कंगना के साथ शेयर की तस्वीरें
  • दोनों ने फिल्म इमरजेंसी में साथ काम किया है
  • इमरजेंसी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर बेस्‍ड है
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से हैं। हाल ही उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से मुलाकात की। अनुपम खेर ने कंगना से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सबसे प्यारी कंगना से मिलना खुशी की बात है।' दोनों ने फिल्म इमरजेंसी में साथ काम किया है। इमरजेंसी एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। यह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है।

द कश्मीर फाइल्स एक्टर ने बीते रविवार को एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद कंगना ने भी इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘कितना प्यारा संयोग है, मेरे पसंदीदा एक्टर, लेकिन सबसे बढ़कर एक प्यारे इंसान। अनुपम खेर जहां भी जाते हैं सिर्फ प्यार और खुशियां फैलाते हैं।' दोनों की साथ में इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए।
 

तस्वीर को देखकर एक यूजर ने लिखा, दो महान कलाकार एक साथ। दूसरे ने कहा, मेरी फेवरेट पिक्चर। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, आप दोनों ही मेरे पसंदीदा कलाकार हैं। फैंस ने इस तरह के ढेरों कमेंट्स कर दोनों के लिए अपना प्यार दिखाया।

फिल्म इमरजेंसी में दोनों ने साथ काम किया है। फिल्म की खास बात यह है कि इसका निर्देशन भी खुद कंगना ने ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के रोल में श्रेयस तलपड़े और कार्यकर्ता जयकर के रुप में महिमा चौधरी होंगी।

फिल्म में कंगना के लुक की हर तरफ तारीफ की जा रही है। फिल्म का टीजर जब से रिलीज किया गया है, यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक इंटरव्यू में कंगना ने बात करते हुए कहा था, यह फिल्म एक महत्वपूर्ण विषय है और हाल ही के इतिहास का हिस्सा भी है। मुझे लगता है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anupam Kher, anupam kher film emergency

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »