Xiaomi Suv

Xiaomi Suv - ख़बरें

  • 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
    Xiaomi ने चीन में अपनी दूसरी कार Skynomad N70 लॉन्च कर दी है। यह मिड-टू-लार्ज पांच सीटर EREV SUV है, जिसे N70 Pro और N70 Max वेरिएंट में पेश किया गया है। N70 Pro में 52kWh बैटरी और 351km इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि N70 Max में 76kWh बैटरी के साथ 505km इलेक्ट्रिक रेंज है। दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के तौर पर दिया गया है। N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक है। SUV में 16.1 इंच डिस्प्ले, 21.4 इंच रियर स्क्रीन और Xiaomi HAD ADAS भी मिलता है।
  • Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
    Xiaomi ने Xiaomi SkyNomad को ऐसे डिजाइन किया है जो कि उसे सिर्फ बड़ा केबिन या कंफर्टेबल सीट्स तक ही सीमित नहीं रखता है। बल्कि इस पर ध्यान दिया गया है कि उसमें बैठे लोगों को सच में कितना आराम और सुकून महसूस होता है। आमतौर पर लोग रोजाना दो घंटे तक सफर करते हैं, ड्राइवर की सीट पर आराम करते हैं, पार्क की हुई कार से काम करते, वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने जाते हैं या कैंपिंग के दौरान कार को सेकेंड होम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • Xiaomi 26 जून को लॉन्च करेगा YU7 SUV, Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra से लेकर K Pad तक, जानें सबकुछ
    Xiaomi 26 जून को चीन में आधिकारिक तौर पर Xiaomi YU7 SUV, Redmi K80 Ultra, Redmi K Pad, Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi Mix Flip 2 को पेश करने वाला है। YU7 एक मिड टू लार्ज साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी लंबाई 4999 मिमी, व्हीलबेस 3000 मिमी और नौ कलर ऑप्शन हैं। Xiaomi Pad 7S Pro कंपनी के इन-हाउस Xring O1 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 12.5 इंच की LCD 3.2K डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है।
  • Xiaomi करने जा रहा 22 मई को Xring O1, 15s Pro, Pad 7 Ultra और YU7 SUV को लॉन्च
    Xiaomi 22 मई को शाम 7 बजे अपने 15वें एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट में Xiaomi Xring O1, Xiaomi 15s Pro, Xiaomi Pad 7 Ultra और YU7 SUV को पेश करने वाला है। Xiaomi की सेल्फ डेवलप मोबाइल चिप Xring 01 पेश होगी, जिससे पता चला है कि ब्रांड मोबाइल प्रोसेसर सेगमेंट में फिर से एंट्री कर सकता है। आगामी चिप को नए Xiaomi 15S Pro स्मार्टफोन में दिया जाएगा जो कि एक परफॉर्मेंस बेस्ड फ्लैगशिप फोन है।
  • Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV मचाएगी 2025 में खलबली! होगी 253km/h टॉप स्पीड, जानें सबकुछ
    Xiaomi का अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV YU7 खूब चर्चा में है। यह 2025 की दूसरी तिमाही में पेश होगा। यह लम्बाई में 4,999 mm, चौड़ाई में 1,996 mm, और ऊंचाई में 1,600 mm का है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर है जिसमें 220kW की मोटर फ्रंट में है, और 228kW की मोटर रियर में है। यह 508kW की आउटपुट देता है। इसका मुकाबला Tesla, BYD और Nio जैसी कंपनियों से होगा।
  • Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV YU7, Tesla के मॉडल X को देगी टक्कर
    इस वर्ष मार्च में कंपनी ने अपने पहले EV SU7 को लॉन्च किया थ। हालांकि, कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। पिछले कुछ वर्षों में चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। YU7 का मुकाबला Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV से होगा। YU7 को चीन में अगले वर्ष जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा।
  • Xiaomi कर रहा नए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम, देगा Tesla Model Y को टक्कर
    Xiaomi एक नया मॉडल तैयार कर रही है जो एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। Xiaomi ने अपने आगामी मॉडल को Tesla Model Y के मुकाबले बेंचमार्क किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »