Xiaomi ने दिया इलेक्ट्रिक व्हीकल SU7 का टीजर, जल्द होगा लॉन्च

इस इलेक्ट्रिक सेडान को Xiaomi SU7 कहा जा रहा है। इसमें SU का मतलब स्पीड अल्ट्रा है। इसमें शाओमी का HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2023 14:07 IST
ख़ास बातें
  • इसमें शाओमी का HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा
  • इस इलेक्ट्रिक कार के स्मार्टफोन के साथ इंटीग्रेशन का संकेत मिल रहा है
  • शाओमी ने SU7 के किसी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है

इसका डिजाइन सेडान जैसा है और यह ग्रे कलर में है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) जल्द लॉन्च हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को Xiaomi SU7 कहा जा रहा है। इसमें SU का मतलब स्पीड अल्ट्रा है। इसमें शाओमी का HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।  

कंपनी का EV टेक्नोलॉजी पर पहला इवेंट गुरुवार (28 दिसंबर) को हाग। शाओमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर में इस इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई है। इसका डिजाइन सेडान जैसा है और यह ग्रे कलर में है। इसमें मिशेलिन टायर्स के साथ अलॉय व्हीकल्स दिए गए हैं। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Lei Jun की ओर से की गई पोस्ट में इस इलेक्ट्रिक कार के स्मार्टफोन के साथ इंटीग्रेशन का संकेत मिल रहा है। इसमें शाओमी का HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम होने की पुष्टि की गई है। इस पर Mi का लोगो भी है। इस इलेक्ट्रिक कार के साइड व्यू मिरर में अमेरिकी EV मेकर Tesla के मॉडल S के जैसा कैमरा दिख रहा है। 

Lei ने इससे पहले बताया था कि कंपनी ने अपने नए EV में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी को प्रायरिटी दी है। यह टेस्ला के मॉडल S जैसे एडवांस्ड कार सिस्टम्स के समान होगी। उन्होंने Xiaomi SU7 के बारे में कुछ दिलचस्प डिटेल्स दी हैं। कंपनी पहले ही 28 दिसंबर को पहला EV टेक्नोलॉजी इवेंट 'Stride' आयोजित करने की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, इसमें कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं होगा। इस इवेंट में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के पीछे टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जाएगा। 

हालांकि, शाओमी ने SU7 के बारे में किसी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। इसका ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है और इसे अगले कुछ महीनों में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइसिंग का भी पता नहीं चला है लेकिन Lei ने इसके उम्मीद से बेहतर होने का वादा किया है। इस इलेक्ट्रिक कार के तीन वेरिएंट्स - Xiaomi SU7, SU7 Pro और SU7 Ultra विभिन्न रेंज और फीचर्स के साथ लाए जा सकते हैं। इसके बेसिक वेरिएंट की टॉप स्पीड 210 km/h और टॉप-एंड वेरिएंट की 265 km/h प्रति घंटा की हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.