Volvo EX30 में 69 kWh बैटरी पैक और सिंगल रियर-एक्सल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 268 bhp की पावर और 343 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
Photo Credit: Volvo
Volvo EX30 की इंट्रोडक्टरी कीमत 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नए GST के साथ) रखी गई है
Volvo Auto India ने भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX30 लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की अब तक की सबसे कॉम्पैक्ट और किफायती EV है, जिसमें 69 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार चार्ज करने पर 480 km (WLTP) की रेंज देने का दावा करता है। इसमें रियर-एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 268 bhp पावर और 343 Nm टॉर्क जनरेट करती है। SUV सिर्फ 5.3 सेकंड में 0-100 kmph पकड़ सकती है और टॉप स्पीड 180 kmph तक जाती है।
Volvo EX30 की कीमत 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नए GST के साथ) रखी गई है, जो शुरुआती ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी ऑफर है। यह प्राइस केवल 19 अक्टूबर 2025 तक वैलिड रहेगा। उसके बाद कीमत बढ़कर 41 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी इस SUV की डिलीवरी नवंबर 2025 के पहले हफ्ते से शुरू करेगी। EX30 का लोकल असेंबली प्रोडक्शन Volvo के बेंगलुरु (Hosakote) प्लांट में होगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Volvo EX30 में 69 kWh बैटरी पैक और सिंगल रियर-एक्सल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 268 bhp की पावर और 343 Nm टॉर्क जनरेट करती है। SUV को 0 से 100 kmph तक पहुंचने में 5.3 सेकंड लगते हैं और टॉप स्पीड 180 kmph तक रखी गई है। कंपनी ने इसे 11 kW वॉलबॉक्स चार्जर के साथ पेश किया है, जो 0 से 100 प्रतिशत चार्जिंग लगभग सात घंटे में पूरी कर देता है। साथ ही, बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दी गई है। व्हीकल पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 3 साल का Volvo सर्विस पैकेज और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस भी शामिल है।
कैबिन फीचर्स भी इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की खासियत हैं। इसमें पांच अलग-अलग एम्बियंट लाइटिंग थीम्स, Harman Kardon का साउंड सिस्टम और 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले Google बिल्ट-इन सपोर्ट के साथ दिया गया है। SUV में 5G कनेक्टिविटी और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स का सपोर्ट है, जबकि पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वन-पेडल ड्राइव जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है।
डिजाइन और कम्फर्ट लेवल को और बेहतर बनाने के लिए Volvo ने इसमें LED हेडलैंप्स विद एक्टिव हाई बीम, Nordico अपहोल्स्ट्री और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए हैं। साथ ही, Google Assistant वॉइस कंट्रोल और स्मार्ट होम डिवाइस मैनेजमेंट जैसी कनेक्टेड फीचर्स भी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स