Volvo EX30: 442 Km तक रेंज वाली नई Volvo इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, बुकिंग शुरू

Volvo EX30 के डैशबोर्ड पर एक बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह टचस्क्रीन डिस्प्ले Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ Volvo के Google-आधारित सिस्टम पर काम करता है।

Volvo EX30: 442 Km तक रेंज वाली नई Volvo इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, बुकिंग शुरू

Volvo EX30 को फिलहाल चुनिंदा मार्केट के लिए पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Volvo EX30 को सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर वेरिएंट में पेश किया गया है
  • सिंगल-मोटर वेरिएंट की रेंज 442 किलोमीटर और डुअल-मोटर की रेंज 426 किमी है
  • EX30 के डैशबोर्ड पर बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है
विज्ञापन
Volvo ने अपनी एंट्री-लेवल EX30 इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा लिया है। नई ऑल-इलेक्ट्रिक कार स्वीडिश ऑटोमेकर की तरफ से साइज में सबसे छोटी पेशकश है। कंपनी का कहना है कि इसकी डिलीवरी 2024 की शुरुआत से चुनिंदा मार्केट में शुरू होगी। बुकिंग को भी ओपन कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक कार में 69kWh का बैटरी पैक जोड़ा गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर को 268bhp और 343Nm का टार्क पैदा करने में मदद करता है। Volvo का दावा है कि EX30 की रेंज 442km है।

Volvo ने फिलहाल EX30 की कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी का कहना है कि इसकी बुकिंग को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में ओपन कर दिया गया है और डिलीवरी 2024 की शुरुआत में शुरू की जाएगी। भारत में उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्टता प्रदान नहीं दी गई है। कार को मॉस येलो, वेपर ग्रे, ओनेक्स ब्लैक, क्रिस्टल व्हाइट और क्लाउड ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। EX30 के इंटीरियर में चार थीम ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें ब्रीज, मिस्ट, पाइन और इंडिगो शामिल हैं।

शुरुआत मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स से करें, तो Volvo EX30 इलेक्ट्रिक कार का सिंगल मोटर वेरिएंट 442 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 268bhp और 343Nm का टार्क पैदा करती है में मदद करता है। वहीं, डुअल-मोटर वेरिएंट है, जो 426 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है और 
कंपनी के अनुसार, 422bhp और 542Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह वेरिएंट 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।

Volvo EX30 को SEA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसे इसकी मूल कंपनी Geely ने डिजाइन किया है। नई इलेक्ट्रिक फाइव-सीटर क्रॉसओवर की लंबाई लगभग 4,234mm, चौड़ाई 1,836mm और ऊंचाई 1,549mm है। EX30 पिछले साल सामने आए EX90 की डिजाइन शैली की झलक देती है। आगे की तरफ, इसमें वोल्वो बैज के साथ ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल और एक ब्लैक-आउट फ्रंट बम्पर है। इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 से 20 इंच के एयरो-डिजाइन वाले अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलता है।
f96jiqeg
EX30 के डैशबोर्ड पर एक बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह टचस्क्रीन डिस्प्ले Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ Volvo के Google-आधारित सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा, पारंपरिक स्पीकर सेटअप के बजाय, EX30 में एक साउंड बार मिलता है जिसे डैशबोर्ड में फिट किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »