• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 120 km तक रेंज वाला Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर दिसंबर में होगा लॉन्च, इन खासियतों से होगा लैस

120 km तक रेंज वाला Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर दिसंबर में होगा लॉन्च, इन खासियतों से होगा लैस

Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जैसा कि बताया गया है इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च इस साल दिसंबर के अंत के लिए तय हो सकता है और इसकी बुकिंग लॉन्च के दिन से ही शुरू हो जाएगी।

120 km तक रेंज वाला Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर दिसंबर में होगा लॉन्च, इन खासियतों से होगा लैस

Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 kmph तक हो सकती है

ख़ास बातें
  • फिलहाल Vegh ने S60 के लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है
  • लॉन्च के बाद ई-स्कूटर को बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है
विज्ञापन
Vegh Automobiles देश में अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर कथित तौर पर इस साल दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। Vegh पंजाब स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निमार्ता कंपनी है, जिसके पोर्टफोलियो में पहले से दो लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) मौजूद है और यह कंपनी का पहला हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। मॉडल का नाम Vegh S60 होगा और यह कथित तौर पर सिंगल चार्ज में 100-120 km की रेंज दे सकता है।

फिलहाल Vegh ने S60 के लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है और न ही इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर की गई है, लेकिन E-Vehicle Info की रिपोर्ट के अनुसार, यह हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल दिसंबर के अंत तक लॉन्च होगा। पोर्टफोलियो में मौजूद अन्य दो इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह ही उम्मीद की जा रही है कि Vegh अपने S60 की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 101 रुपये में लेना शुरू कर सकती है।

रिपोर्ट बताती है कि S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kW 60V क्षमता का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसकी बदौलत यह ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 km से 120 km तक रेंज निकालने में सक्षम होगा। यह भी बताया गया है कि इस बैटरी को सरकारी मापदंड (AIS 156) के आधार पर डिजाइन किया गया है। बैटरी पैक का चार्जिंग समय 3-4 घंटे बताया गया है।

Vegh S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जैसा कि बताया गया है इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च इस साल दिसंबर के अंत के लिए तय हो सकता है और इसकी बुकिंग लॉन्च के दिन से ही शुरू हो जाएगी।

Vegh Automobiles पंजाब स्थित ई-स्कूटर निर्माता है, जिसके पोर्टफोलियो में पहले से दो मॉडल - L25 और S25 मौजूद हैं। कंपनी ने हाल ही में यूपी, जम्मू, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और पंजाब सहित कई राज्यों में अपने डीलरशिप खोले हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »