Upcoming Electric Cars in India: 2025 में भारत में धमाल मचाएंगी Maruti से VinFast तक ये नई इलेक्ट्रिक कारें

2025 की छिमाही के बाद अब आने वाली इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआत Maruti Suzuki e-Vitara से हो सकती है, जिसे सितंबर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना तय है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki e-Vitara को सितंबर तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है
  • Mahindra BE 07 इलेक्ट्रिक SUV के अगस्त 2025 में आने की संभावना है
  • MG Cyberster स्पोर्ट्स EV आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली है

MG की बात करें तो MG Cyberster स्पोर्ट्स EV आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली है

भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) की मांग बीते दो वर्षों में तेजी से बढ़ी है और 2025 इसकी रफ्तार को नया मुकाम देने जा रहा है। अगले कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियां देश में नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, इनमें मारुति से लेकर Mahindra, MG और कई ग्लोबल ब्रांड्स शामिल हैं। इस बार इलेक्ट्रिक कारों की रेंज, फीचर्स और कीमत में जबरदस्त वेरायटी देखने को मिलेगी, जो हर तरह के बजट और जरूरत वाले ग्राहकों के लिए दर्जनों विकल्प पेश करती हैं।

नई इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग महज EV बाजार को ही नहीं, बल्कि भारतीय कस्टमर के कार खरीदने की सोच और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बदल रही है। भारत सरकार की EV पॉलिसी, लगातार बढ़ते चार्जिंग स्टेशन और ग्लोबल ब्रांड्स की दिलचस्पी के चलते, अब 'इलेक्ट्रिक कार' खासकर शहरी और सेमी-अर्बन बाजारों के लिए मेनस्ट्रीम ट्रेंड बन चुकी है। टॉप SUV से लेकर किफायती हैचबैक और लग्जरी स्पोर्ट्स कारें तक, हर सेगमेंट में नई EV एंट्री दिखेगी।

Advertisement

Upcoming Electric Cars in India 2025

Maruti Suzuki e-Vitara

2025 की छिमाही के बाद अब आने वाली इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआत Maruti Suzuki e-Vitara से हो सकती है, जिसे सितंबर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना तय है। यह मॉडेल दो बैटरी ऑप्शन के साथ आ सकता है, जिनकी क्षमता क्रमशः लगभग 48.8kWh और 61.1kWh बताई जा रही है। इससे यह कार अपने प्राइस सेगमेंट में करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा, ई-विटारा में एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स और स्मार्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी, जो इसे किफायती लेकिन हाईटेक इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाएगी।

Mahindra BE 07 

Mahindra BE 07 इलेक्ट्रिक SUVs के तौर पर अगस्त 2025 में आने की संभावना है, जो 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज, बड़ी कैबिन स्पेस और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करेगी। इसके प्लेटफॉर्म को EV के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिससे बेहतर परफार्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित होगी।

Advertisement

MG Cyberster EV

MG की बात करें तो MG Cyberster स्पोर्ट्स EV आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली है, जो ड्यूल मोटर के साथ 510bhp की पावर देगी और केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अनुमानित ड्राइविंग रेंज लगभग 580 किलोमीटर होगी। इसके अलावा, MG के अन्य मॉडल जैसे MG S5, MG 4 EV भी भारतीय बाजार में इस साल उपलब्ध हो सकते हैं, जिनमें 400 किलोमीटर तक की रेंज और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।

VinFast EVs

Vietnam की इलेक्ट्रिक कार निर्माता VinFast ने 2025 में भारतीय बाजार में अपनी एंट्री पूरी तरह कंफर्म कर दी है। कंपनी ने न सिर्फ VF 7 और VF 6 इलेक्ट्रिक SUVs के लॉन्च का ऐलान किया है, बल्कि देश भर में प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। VinFast की भारत एंट्री ग्लोबल EV मार्केट में मील का पत्थर मानी जा रही है, क्योंकि कंपनी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में लोकल असेंबली प्लांट की घोषणा के साथ, भारतीय कस्टमर्स को एडवांस्ड ग्लोबल टेक्नोलॉजी और लोकल प्राइसिंग दोनों का वादा किया है। VinFast VF 7 और VF 6 SUVs की बुकिंग शुरू, लॉन्च अगस्त 2025 में तय है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.