• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 675 km चलने वाली Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार 10 फरवरी को भारत में होगी लॉन्च!

सिंगल चार्ज में 675 km चलने वाली Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार 10 फरवरी को भारत में होगी लॉन्च!

Mahindra की BE रेंज INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो फॉक्सवैगन (Volkswagen) के MEB प्लेटफॉर्म का एक वर्जन है, जिसका इस्तेमाल कुछ फोर्ड वाहनों पर भी किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म Audi Q4 e-tron और Q5 e-tron में मिलता है। 

सिंगल चार्ज में 675 km चलने वाली Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार 10 फरवरी को भारत में होगी लॉन्च!

इस रेंज में BE.05, BE.07 और BE.09 शामिल हैं

ख़ास बातें
  • पहली बार इस सीरीज को यूके स्थित M.A.D.E मुख्यालय में दिखाया गया था
  • इलेक्ट्रिक एसयूवी की BE रेंज 10 फरवरी, 2023 को हैदराबाद में पेश की जाएगी
  • इस रेंज में BE.05, BE.07 और BE.09 शामिल हैं
विज्ञापन
पिछले महीने XUV400 EV को लॉन्च करने के बाद, आखिरकार Mahindra अब भारत में अपनी भविष्य की इलेक्ट्रिक SUVs की रेंज पेश करने वाली है। कंपनी ने नई BE इलेक्ट्रिक कार लाइनअप के लॉन्च को टीज किया है। पहली बार इस सीरीज को यूके स्थित M.A.D.E  (महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप) मुख्यालय में दिखाया गया था। Mahindra की BE रेंज भी कंपनी की XUV.e रेंज के समान INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि INGLO का मतलब दिल से IN-Dian और मानकों से GLO-BAL है।

Mahindra India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक टीजर शेयर किया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी की BE रेंज 10 फरवरी, 2023 को हैदराबाद में महिंद्रा ईवी फैशन फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। जैसा की हमने बताया, सबसे पहले Mahindra ने अपनी BE लाइनअप की कई SUVs को अपने यूके स्थित M.A.D.E मुख्यालय में पेश किया था। इस रेंज में BE.05, BE.07 और BE.09 शामिल हैं।
 

Mahindra की BE रेंज INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो फॉक्सवैगन (Volkswagen) के MEB प्लेटफॉर्म का एक वर्जन है, जिसका इस्तेमाल कुछ फोर्ड वाहनों पर भी किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म Audi Q4 e-tron और Q5 e-tron में मिलता है। 

Rushlane के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर बैटरी की क्षमता 60 kWh से 80 kWh के बीच होगी। RWD सेटअप में 170 kW (228 bhp) और AWD सेटअप में 250 kW (335 bhp) की सुविधा होगी। इसके अलावा, रिपोर्ट में यूके की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि महिंद्रा का INGLO प्लेटफॉर्म भी रेंज टेस्टेड भी है, जिसके अनुसार, भारतीय टेस्ट साइकिल में रेंज लगभग 675 Km और WLTP साइकिल में 430 Km होगी। हालांकि, फिलहाल महिंद्रा ने इन अपकमिंग मॉडल्स के टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »