• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • MG Cyberster EV भारत में सिंगल चार्ज में 443 किलोमीटर रेंज के साथ हुई पेश, जानें खास फीचर्स

MG Cyberster EV भारत में सिंगल चार्ज में 443 किलोमीटर रेंज के साथ हुई पेश, जानें खास फीचर्स

EV में डुअल मोटर लगी हैं।

MG Cyberster EV भारत में सिंगल चार्ज में 443 किलोमीटर रेंज के साथ हुई पेश, जानें खास फीचर्स

MG Cyberster EV में 77 kWh की बैटरी लगी है

ख़ास बातें
  • MG Cyberster EV में 77 kWh की बैटरी लगी है।
  • इसकी WLTP क्लेम्ड रेंज 443 km की है।
  • यह ऑल व्हील ड्राइवट्रेन के साथ आती है।
विज्ञापन
JSW MG Motor India ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे MG Cyberster EV के रूप में लॉन्च किया है। यह EV पहला व्हीकल होगा जो कि ब्रांड के MG Select चैनल के माध्यम से बेचा जाएगा। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगे हैं। यह 20 इंच एलॉय व्हील से लैस है। ईवी में 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स आते हैं और 360 डिग्री कैमरा भी लगा है। ईवी में डुअल मोटर लगी हैं। बैटरी 77 kWh की है जो कि 443 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

MG Cyberster EV Features

MG Cyberster EV कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश किया गया है। इसमें फ्रंट की ओर LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगे हैं। बम्पर में ब्लैक लोअर ग्रिल हैं जिनमें एयर वेंट्स लगे हैं। यह बैटरी पैक को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें दोनों तरफ सिजर डोर लगे हैं जो इसका सबसे आकर्षक फीचर कहा जा सकता है। ईवी में 20 इंच के डुअल टोन व्हील दिए गए हैं। 

रियर की बात करें तो डिजाइन काफी एग्रेसिव है। इसमें एरो शेप के LED टेल लाइट्स लगे हैं और एक इनवर्टेड यू-शेप लाइट बार लगा है। इसका इंटीरियर काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है। ईवी में भीतर कुल मिलाकर 4 डिस्प्ले लगे हैं। देखने में ऐसा लगता है जैसे यूजर किसी फाइटर जेट प्लेन में जा बैठा हो। स्टीरियरिंग व्हील में भी कई तरह के कंट्रोल फीचर दिए गए हैं। साथ ही 8 स्पीकर वाला Bose ऑडियो सिस्टम इसमें दिया गया है। ईवी में 6 एयरबैग्स मिलते हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी हैं। 
 

MG Cyberster EV Power, Range

MG Cyberster EV में 77 kWh की बैटरी लगी है। इसमें दो मोटर दी गई हैं। प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर मौजूद है। 510 PS की पावर के साथ यह 725 Nm टॉर्क पैदा करती है। इसकी WLTP क्लेम्ड रेंज 443 km की है। यह ऑल व्हील ड्राइवट्रेन के साथ आती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »