Tata Nano से छोटी इलेक्ट्रिक कार Geely Panda जल्द होगी लॉन्च, डिजाइन हुआ लीक

Geely Panda मिनी इलेक्ट्रिक कार को 30kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया जा सकता है।

Tata Nano से छोटी इलेक्ट्रिक कार Geely Panda जल्द होगी लॉन्च, डिजाइन हुआ लीक

Geely ने Panda EV को Geometry ब्रांड के तहत बनाया है

ख़ास बातें
  • Geely Panda को चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा
  • चीन के एक मंत्रालय ने इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें शेयर की है
  • इसकी लंबाई 3063.24 mm होगी, जो Nano की 3,099 mm लंबाई से कम है
विज्ञापन
चीनी ऑटोमेकर Geely कथित तौर पर अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार Panda को लॉन्च करने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कार को कंपनी अपने Geometry ब्रांड के तहत लॉन्च करने वाली है और अब, लॉन्च से पहले इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। नई ईवी भारत में एक समय पर सभी की जबान पर चढ़ी Tata Nano से भी छोटी है। जी हां, आपने सही पढ़ा, Geely Panda की लंबाई 120.6 इंच, यानी 3063.24mm है, जो Nano की 3,099 mm लंबाई से कम है।

Gizmochina के अनुसार, Geely Panda को चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा और अब, लॉन्च से पहले चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें शेयर की हैं। यूं तो Geely के Geometry ब्रांड ने ईवी के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन MIIT की लिस्टिंग से पता चला है कि इसकी लंबाई 120.6-इंच होगी। जैसा कि हमने बताया कि लंबाई और चौड़ाई में यह इलेक्ट्रिक कार Tata Nano से भी छोटी है। पांडा की चौड़ाई 59.9-इंच है, जबकि नैनो की चौड़ाई 54.7-इंच थी।

इसके अलावा, यह भी पता चला है कि इस मिनी इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 79.3-इंच और ऊंचाई 79.3 इंच होगी। ईवी में पारंपरिक फ्रंट ग्रिल नहीं है, लेकिन इसमें गोल हेडलाइट्स शामिल हैं, जो इसे क्यूट लुक देती है। पांडा में फोर-स्पोक व्हील्स हैं और यह अन्य मिनी ईवी की तरह टू-डोर व्हीकल है। 

अन्य ध्यान खींचने वाली चीजें वर्गाकार टेल लाइट्स, रियर विंडस्क्रीन पर तीसरी लाइट, और रियर में बम्पर के साथ एक ब्लैक-आउट सेक्शन है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Geely Panda मिनी इलेक्ट्रिक कार को 30kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिफिकेशन्स, जिनमें टॉप स्पीड और रेंज भी शामिल है, कोई जानकारी जारी नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »