Ultraviolette का Tesseract स्कूटर हुआ महंगा, जानें नया प्राइस

Tesseract की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 19:10 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.20 लाख रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था
  • Tesseract का प्राइस बढ़कर लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है
  • इसके लिए बुकिंग केवल दो सप्ताह में 50,000 से अधिक हो गई थी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंट्रोडक्टरी प्राइस समाप्त हो गया है। पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया है कि यह प्राइस शुरुआती 50,000 कस्टमर्स के लिए था। Tesseract का प्राइस बढ़कर लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। 

Ultraviolette ने स्पष्ट किया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री-बुकिंग कराने वाले शुरुआती 50,000 कस्टमर्स को इसके सामान्य प्राइस पर 25.000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। इसे चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। Tesseract को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स केवल दो सप्ताह में 50,000 से अधिक हो गई थी। 
Advertisement

इसमें सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। Tesseract की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6  kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ Ultraviolette की पहली डुअल-पर्पज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को भी पेश किया था। यह लाइट-वेट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। Shockwave में आमतौर पर रैली बाइक्स पर दिखने वाली हाई हैंडलबार दी गई है। इसकी सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ आसानी से मर्ज होती है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो पेंट ऑप्शन - इलेक्ट्रिक येलो के साथ ब्लैक और व्हाइट के साथ रेड में उपलब्ध है। Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की अधिकतम स्पीड लगभग 120 kmph की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.