TVS Motor ने अप्रैल में बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स, iQube ई-स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स

TVS Motor की मोटरसाइकिल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,52,365 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके स्कूटर्स की बिक्री लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,07,496 यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2023 16:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अप्रैल में टू-व्हीलर की कुल 2,94,786 यूनिट्स की बिक्री की है
  • TVS की मोटरसाइकिल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,52,365 यूनिट्स रही
  • हाल ही में iQube ने एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया था

पिछले महीने कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल Raider का नया सिंगल सीट वेरिएंट लॉन्च किया था

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor ने पिछले महीने 3,06,224 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने अप्रैल में टू-व्हीलर की कुल 2,94,786 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने से लगभग पांच प्रतिशत की ग्रोथ है। कंपनी की देश में टू-व्हीलर की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 2,32,956 यूनिट्स की रही। 

TVS Motor की मोटरसाइकिल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,52,365 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी की स्कूटर की बिक्री लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,07,496 यूनिट्स की रही। TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का पिछले महीने अच्छा प्रदर्शन रहा। इसकी 6,227 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 1,420 यूनिट्स की थी। हाल ही में iQube ने एक लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया था। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। पिछले महीने कंपनी के थ्री-व्हीलर्स की बिक्री घटकर 11,438 यूनिट्स रह गई। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 15,286 यूनिट्स की थी। 
Advertisement

कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपनी iQube लाइन में 5 kWh से 25 kWh के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की है। हाल ही में कंपनी के डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव,  K N Radhakrishnan ने बताया था, "हम अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की वॉल्यूम बढ़ा रहे हैं।" कंपनी की योजना iQube की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसके मासिक प्रोडक्शन को बढ़ाकर 25,000 यूनिट करने की है। TVS ने बताया कि था iQube के तीन वेरिएंट्स के अलावा कंपनी आगामी महीनों में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भी लॉन्च करेगी। पिछले महीने कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल Raider का नया सिंगल सीट वेरिएंट लॉन्च किया था। यह इसका सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट है। इसका प्राइस 93,719 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसके ड्रम वेरिएंट को बंद कर दिया है। 

 टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Honda Motorcycle and Scooter ने अगले वर्ष अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इसे अगले वर्ष मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  2. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  3. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  5. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  6. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  7. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  8. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  9. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  10. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.