• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • TVS और Zomato के बीच हुई डील, अगले 2 वर्षों में डिलीवर होंगे 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS और Zomato के बीच हुई डील, अगले 2 वर्षों में डिलीवर होंगे 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.66 लाख रुपये और iQube S की कीमत 1.68 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। इन कीमतों में FAME II सब्सिडी शामिल नहीं है।

TVS और Zomato के बीच हुई डील, अगले 2 वर्षों में डिलीवर होंगे 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु, बिना FAME-II सब्सिडी) है

ख़ास बातें
  • TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेड़े में फिलहाल केवल iQube आता है
  • अगले दो सालों में 10,000 से अधिक TVS ई-स्कूटर को Zomato को सौंपा जाएगा
  • इस आंकड़े में से 50 iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कर दी गई है
विज्ञापन
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत देश की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Zomato को अगले दो वर्षों में 10,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर करेगी। बुधवार को हुई डील के एक हिस्से के रूप में, हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में Zomato को कुल 50 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए। बता दें कि TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेड़े में फिलहाल केवल एक मॉडल है, जो तीन अलग-अलग वेरिएंट - स्टैंडर्ड iQube, iQube S और iQube ST में आता है। 

TVS ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी कि 10,000 से अधिक TVS ई-स्कूटर को Zomato को सौंपे जाने की डील का पहला सेट डिलीवर हो चुका है। अगले दो वर्षों में फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म को सौदे अनुसार, सभी 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंप दिए जाएंगे।

TVS ने यह भी कहा है कि Zomato के साथ इस साझेदारी के एक हिस्से के रूप में, सभी वाहनों को दायरे के भीतर चार्जिंग स्टेशनों का एक्सेस मिलेगा और अधिक कुशल डिलीवरी के लिए सुचारू डिजिटल इंटिग्रेशन भी प्राप्त होगा।

Zomato पहले ही बता चुका है कि 2030 तक प्लेटफॉर्म 100 प्रतिशत EV अपनाने वाला है। TVS Motors के साथ हुई इस डील के साथ Zomato अपनी इस प्रतिबद्धता की शुरुआत कर चुकी है।

बता दें कि TVS iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.66 लाख रुपये और iQube S की कीमत 1.68 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। इन कीमतों में FAME II सब्सिडी शामिल नहीं है।

TVS iQube में 3.4kWh बैटरी पैक है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है। वहीं इनकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST (फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं) में 5.1kWh बैटरी है जो कि 145 किमी की रेंज का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटे की है।

वैकल्पिक चार्जिंग अडेप्टर के साथ iQube को 5 घंटे से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। स्टैंजर्ज स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, वहीं S और ST वेरिएंट में बड़ा 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zomato, TVS Motors, Zomato TVS Deal, TVS iQube, TVS iQube Range
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »