Trek ने लॉन्च की फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक. 25 किलोमीटर की टॉप स्पीड

कंपनी की Fetch Plus 2 एक लंबी कार्गो बाइक है, जबकि Fetch Plus 4 एक बॉक्स बाइक जैसी लगती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 23:18 IST
ख़ास बातें
  • इन दोनों नई कार्गो ई-बाइक्स में सिक्योर कार्गो कंपार्टमेंट्स हैं
  • Fetch Plus 4 एक बॉक्स बाइक जैसी लगती है
  • इन कार्गो ई-बाइक्स का प्राइस मार्केट में मौजूद ऐसी बाइक्स से ज्यादा है

इन ई-बाइक्स में Bosch BES3 स्मार्ट पावरट्रेन सिस्टम है

अमेरिकी बाइक कंपनी Trek ने फैमिली के लिए उपयोगी दो इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक लॉन्च की हैं। इनमें से Fetch Plus 2 एक लंबी कार्गो बाइक है, जबकि Fetch Plus 4 एक बॉक्स बाइक जैसी लगती है। ये ऐसे परिवारों के लिए बेहतर हैं जो कुछ सामान के साथ ट्रांसपोर्टेशन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पसंद करते हैं। 

कंपनी की Fetch 2 Plus में एक एक्सटेंडेड रियर रैक है जिसका इस्तेमाल सामान रखने या बच्चों को बिठाने के लिए किया जा सकता है। Fetch Plus 4 में एक लंबा व्हीलबेस और फ्रंट कार्गो बॉक्स है। इन दोनों नई कार्गो ई-बाइक्स में सिक्योर कार्गो कंपार्टमेंट्स हैं जिनमें बच्चों को बिठाया जा सकता है। हालांकि, इनमें कार्गो कंपार्टमेंट की पोजिशंस अलग हैं। Fetch Plus 4 एक बॉक्स बाइक है। इसके विपरीत, Fetch Plus 2 में बच्चों के लिए एक्सटेंडेड रियर कंपार्टमेंट दिया गया है। कार्गो बाइक्स के अधिक विकल्प नहीं होने की वजह से इन बाइक्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। 

एक से अधिक इस्तेमाल के कारण कार्गो बाइक्स लोकप्रिय हो रही हैं। इनमें विभिन्न कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है। इन ई-बाइक्स में Bosch BES3 स्मार्ट पावरट्रेन सिस्टम है, जिसकी 250 W की मोटर जो 80 Nm का टॉर्क देती है। ये कार्गो ई-बाइक्स 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती हैं। Fetch Plus 2 में 500Wh की बैटरी है, जबकि Fetch Plus 4 में 750 Wh की बैटरी दी गई है। ये हटाई जा सकने वाली बैटरीज को बाइक के डाउनट्यूब के अंदर फिट गया है। 

Fetch Plus 2 में 200 किलोग्राम और Fetch Plus 4 में 70 किलोग्राम तक लोड ले जाने की क्षमता है। Trek ने Fetch Plus 2 का प्राइस 5,999 रुपये और Fetch Plus 4 का 8,499 रुपये रखा है। हालांकि, इन दोनों कार्गो ई-बाइक्स का प्राइस मार्केट में पहले से मौजूद ऐसी बाइक्स से ज्यादा है। इनकी बिक्री अप्रैल से शुरू होगी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रिक कारों और टू-व्हीलर्स के अलावा कार्गो ई-बाइक्स के विकल्प भी बढ़ रहे हैं। इन बाइक्स का इस्तेमाल कार्गो के साथ यात्रा करने में होता है। इसके अलावा इन बाइक्स में बच्चों को भी बिठाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicle, Cargo, Load, Trek, Market, Battery, compartment, Box, wheel, America, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.