• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में टेस्ला के बिजनेस शुरू करने से पहले कंपनी के चीफ ने दिया इस्तीफा

भारत में टेस्ला के बिजनेस शुरू करने से पहले कंपनी के चीफ ने दिया इस्तीफा

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला की जल्द बिजनेस शुरू करने की तैयारी है

भारत में टेस्ला के बिजनेस शुरू करने से पहले कंपनी के चीफ ने दिया इस्तीफा

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है

ख़ास बातें
  • भारत में कंपनी की यूनिट के हेड, Prashanth Menon ने इस्तीफा दे दिया है
  • वह लगभग नौ वर्षों से बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के साथ कार्य कर रहे थे
  • पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की जल्द ही देश में बिजनेस शुरू करने की योजना है। हालांकि, इससे पहले टेस्ला को एक बड़ा झटका लगा है। भारत में कंपनी की यूनिट के हेड, Prashanth Menon ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले चार वर्षों से देश में वह कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर कामकाज की अगुवाई कर रहे थे। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मेनन ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है। वह लगभग नौ वर्षों से बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के साथ कार्य कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की चीन की टीम अस्थायी तौर पर भारत में कामकाज की निगरानी करेगी। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का टेस्ला ने उत्तर नहीं दिया। मेनन ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है। 

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला की जल्द बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर 110 प्रतिशत तक का टैक्स है। इससे पहले मस्क इस टैक्स को घटाने पर जोर देते रहे हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के निकट सहयोगी मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Starlink को इस सप्ताह भारत में बिजनेस शुरू करने की अनुमति दी गई है। 

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ रहा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है। भारत में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। हाल ही में कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मस्क से टेलीफोन पर बातचीत की थी। इसके बाद मस्क ने संकेत दिया था कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »