PM मोदी के अमेरिका दौरे के बाद जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है Tesla

भारत का EV मार्केट अभी शुरुआती दौर में है। पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 18:43 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने दिल्ली और मुंबई में जॉब्स के लिए आवेदन मांगे हैं
  • भारत का EV मार्केट अभी शुरुआती दौर में है
  • पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी

बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla का भारत में बिजनेस जल्द शुरू हो सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिका के दौरे के दौरान टेस्ला के CEO, Elon Musk के साथ मीटिंग की थी। भारत में इस अमेरिकी कंपनी ने कुछ जॉब्स के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इनमें ऐडवर्टाइजिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़ी जॉब्स शामिल हैं। 

Bloomberg News की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने दिल्ली और मुंबई में जॉब्स के लिए आवेदन मांगे हैं। पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार और टेस्ला के बीच बातचीत के दौर हुए हैं। हालांकि, अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी के कारण कंपनी ने कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने 40,000 डॉलर से अधिक प्राइस वाली कारों पर बेसिक कस्टमर्स ड्यूटी को 110 प्रतिशत से घटाकर 70 प्रतिशत किया था। भारत का EV मार्केट अभी शुरुआती दौर में है। पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी। 
Advertisement

टेस्ला के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। पिछले वर्ष चीन में EV की बिक्री लगभग 1.1 करोड़ यूनिट्स की थी। पिछले वर्ष सरकार ने 40,000 डॉलर से अधिक प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों पर टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत किया था। हालांकि, इसके साथ यह शर्त थी कि इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों को भारत में 50 लाख डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के साथ ही तीन वर्षों में लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करनी होगी। 

पिछले वर्ष टेस्ला की वार्षिक सेल्स एक दशक से अधिक में पहली बार घटी है। चौथी तिमाही में रिकॉर्ड डिलीवरी करने के बावजूद कंपनी की सेल्स में कमी हुई है। कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 17.9 लाख व्हीकल्स बेचे हैं। टेस्ला की कॉम्पिटिटर BYD ने पिछले वर्ष सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। चीन की इस कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स बेची हैं। EV कंपनियों के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं। डिमांड कम होने से इनकी सेल्स पर असर पड़ रहा है। अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार EV पर सब्सिडी को घटा सकती है। इससे इस सेगमेंट में डिमांड पर बड़ा असर हो सकता है। ट्रंप की सरकार में मस्क को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ट्रंप के चुनाव प्रचार में भी मस्क ने योगदान दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.