ट्रंप की जीत से Tesla के शेयर में तेजी बरकरार, 300 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी मार्केट वैल्यू

टेस्ला के शेयर में जोरदार तेजी से मस्क की वेल्थ भी बढ़कर 300 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी मस्क का प्रमुख स्थान था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Tesla के CEO, Elon Musk ने ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था
  • इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि नई अमेरिकी सरकार से कंपनी को फायदा होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने दो वर्ष से अधिक में पहली बार एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू को पार किया है

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत से इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर टेस्ला के शेयर प्राइस में तेजी है। पिछले सप्ताह इस चुनाव का परिणाम आने के बाद से कंपनी का शेयर 39 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। Tesla के CEO, Elon Musk ने ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि नई अमेरिकी सरकार से टेस्ला को फायदा होगा। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह ट्रंप की जीत के बाद से टेस्ला की मार्केट वैल्यू 300 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी है। कंपनी का शेयर सोमवार को लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 350 डॉलर पर बंद हुआ था। ट्रंप की जीत में मस्क का महत्वपूर्ण योगदान है। इस वजह से टेस्ला को फायदा मिलने की संभावना है। कंपनी ने दो वर्ष से अधिक में पहली बार एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू को पार किया है। ट्रंप की जीत से कंपनी की ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को जल्द रेगुलेटर से अप्रूवल मिल सकता है। 
Advertisement

टेस्ला के शेयर में जोरदार तेजी से मस्क की वेल्थ भी बढ़कर 300 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी मस्क का प्रमुख स्थान था। अमेरिका में नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है। इससे अमेरिका में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है, जहां EVs के मार्केट में टेस्ला 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में कमी हुई थी। इसे चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका में टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम की जांच भी की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर वह दूसरी बार अमेरिका के प्रेसिडेंट बनते हैं तो वह ब्यूरोक्रेसी की ओर से रुकावटों को घटाने के लिए मस्क को एक नए डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश करेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.