भारत में 2 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के लिए तैयर टेस्ला, लेकिन रखी ये शर्त....

टेस्ला का कहना है कि बिजनेस के शुरुआती दो वर्षों मे सरकार को उसके व्हीकल्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत करना होगा

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 16:13 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने सरकार से EV पर इम्पोर्ट टैरिफ को घटाने की मांग की है
  • कंपनी की योजना भारत में प्लांट लगाने की है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना है। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए केंद्र सरकार के सामने एक शर्त रखी है। टेस्ला का कहना है कि बिजनेस के शुरुआती दो वर्षों मे सरकार को उसके व्हीकल्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत करना होगा। 

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर सरकार 12,000 व्हीकल्स के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाती है तो वह 50 करोड़ डॉलर तक इनवेस्टमेंट करने के लिए तैयार है। देश में 40,000 डॉलर से अधिक प्राइस वाली कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी 100 प्रतिशत और बाकी पर 70 प्रतिशत की है। सरकार की ओर से अगर 30,000 व्हीकल्स पर इस टैक्स में कमी की जाती है तो टेस्ला दो अरब डॉलर तक का इनवेस्टमेंट कर सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार टेस्ला के इस प्रपोजल पर विचार कर रही है लेकिन वह कम टैक्स पर इम्पोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स की संख्या को घटाना चाहती है। 

इस बारे में टेस्ला, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड, मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज, मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज और मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष भी टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए इम्पोर्ट टैक्स को घटाने की मांग की थी। टेस्ला को सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और EV की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए कहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैरिफ को घटाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो दूनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk की इस कंपनी को देश में जल्द बिजनेस शुरू करने का प्रोत्साहन मिल सकता है। 

इस रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि टेस्ला ने सरकार से शुरुआत में इम्पोर्ट टैरिफ में छूट का निवेदन किया है जिससे कंपनी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) कारों के इम्पोर्ट पर 70 प्रतिशत की कस्टम्स ड्यूटी के बोझ को कुछ घटा सके। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। सरकार के इस तरह के किसी फैसले से टेस्ला के अलावा ऐसी सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को मदद मिल सकती है जो देश में EV का इम्पोर्ट करती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.