Tesla ने बनाया रिकॉर्ड, चीन की फैक्टरी में 40 लाख EV की मैन्युफैक्चरिंग

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला की चीन की फैक्टरी लगभग प्रत्येक 30 सेकेंड में एक व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 23:37 IST
ख़ास बातें
  • इस फैक्टरी से अक्टूबर में 35,000 से अधिक EVs का एक्सपोर्ट किया गया था
  • यह कंपनी का इंटरनेशनल एक्सपोर्ट सेंटर भी है
  • इस वर्ष जुलाई में भारत में टेस्ला ने मुंबई में पहला शोरूम शुरू किया था

इस फैक्टरी से अक्टूबर में 35,000 से अधिक EVs का एक्सपोर्ट किया गया था

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की चीन की शंघाई में गीगाफैक्टरी ने 40 लाख व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ला के EVs की डिलीवरी में इस फैक्टरी की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत की है। 

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला की यह फैक्टरी लगभग प्रत्येक 30 सेकेंड में एक व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इस फैक्टरी ने 30 लाख यूनिट्स से 40 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंचने में 14 महीनों से कम लगाए हैं। टेस्ला ने बताया कि शंघाई की गीगाफैक्टरी की अधिक मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी से कंपनी को अफोर्डेबल प्राइसेज पर कस्टमर्स को हाई-क्वालिटी व्हीकल्स की पेशकश करने में मदद मिलती है। यह कंपनी का इंटरनेशनल एक्सपोर्ट सेंटर भी है। इस फैक्टरी से अक्टूबर में 35,000 से अधिक EVs का एक्सपोर्ट किया गया था। 

हालांकि, टेस्ला ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग वाले अपने EVs में चीन में बने कंपोनेंट्स का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी का टारगेट अगले एक या दो वर्ष में चीन में बनने वाले सभी कंपोनेंट्स को बदलना है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर विवाद के कारण टैरिफ में उतार-चढ़ाव से टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स को प्राइसिंग से जुड़ी स्ट्रैटेजी बनाने में मुश्किल हो रही है। टैरिफ से जुड़े खतरे के मद्देनजर कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका से कंपोनेंट्स की सोर्सिंग को बढ़ाया है। टेस्ला ने चीन जैसे बड़े मार्केट्स में सेल्स घटने के कारण भारत कुछ नए मार्केट्स में अपने लिए संभावना की तलाश करनी शुरू की है। टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

इस वर्ष जुलाई में भारत में टेस्ला ने पहला शोरूम शुरू किया था। देश में कंपनी ने केवल अपने Model Y को उपलब्ध कराया है। पिछले वर्ष इंटरनेशनल लेवल पर मॉडल Y सबसे अधिक बिकने वाला EV रहा है। हालांकि, भारत में कंपनी की सेल्स कमजोर है। हाल ही में टेस्ला ने अपना दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में खोला था। इसे मॉडल Y के लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad N70 SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.