टेस्ला भारत में लगा सकती है इलेक्ट्रिक कारों की फैक्टरी, कंपनी ने सरकार को दिया प्रपोजल!

पिछले वर्ष टेस्ला ने केंद्र सरकार से कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने का निवेदन किया था, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2023 17:12 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष टेस्ला ने कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का निवेदन किया था
  • इस निवेदन को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया था
  • टेस्ला को अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है

इस फैक्टरी से देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जा सकेगा

ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए एक प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया है। इस प्लांट से देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जा सकेगा। पिछले वर्ष टेस्ला ने केंद्र सरकार से कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने का निवेदन किया था, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया था। देश में कारों के इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत तक टैक्स लगता है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने Reuters को बताया कि टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने केंद्र सरकार के अधिकारियों को देश में प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया है। इससे पहले सरकार ने कंपनी को देश में व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए कहा था लेकिन टेस्ला पहले मार्केट को टेस्ट करना चाहती थी और इस वजह से उस बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला था। एक सूत्र ने बताया कि भारत में मौजूद टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स ने अधिकारियों के साथ इम्पोर्ट टैक्स घटाने पर चर्चा नहीं की है। कंपनी ने फैक्टरी लगाने का प्रपोजल दिया है। 
Advertisement

बहुत सी ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती हैं। ऐसी कंपनियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'मेक इन इंडिया' अभियान एक अच्छा जरिया हो सकता है। टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय और कुछ मिनिस्ट्रीज के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। हालांकि, इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्न का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने  पिछले वर्ष इम्पोर्ट टैक्स में कमी के निवेदन को सरकार की ओर से ठुकराए जाने के बाद देश में इलेक्ट्रिक कारें बेचने की अपनी योजना को टाल दिया था। मस्क का कहना था कि भारत में कारों पर इम्पोर्ट टैक्स बहुत ज्यादा है। 

हाल ही में मस्क ने कहा था कि इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का प्रॉफिट बढ़ने की संभावना है। कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को एक विकल्प के तौर पर लगभग 15,000 डॉलर में बेचती है। मस्क ने बताया था, "मुझे लगता है कि हम इस वर्ष इसे पेश करेंगे।" इससे पहले मस्क कई बार टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता को लेकर तय किए गए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.