भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड

टेस्ला के मॉडल Y L का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। टेस्ला ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 23:54 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है
  • टेस्ला के शोरूम दिल्ली, गुरूग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं

ट्रिलिनेयर एलन मस्क की इस कंपनी को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है

इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बड़ी कंपनियों में शामिल Tesla की भारत में बिक्री बढ़ सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए कंपनी के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स में बढ़ोतरी हुई है। टेस्ला ने पिछले महीने Model Y L की डिलीवरी शुरू की थी।    

Advertisement

ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने 226 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस वर्ष टेस्ला की बिक्री 239 यूनिट्स की है। कंपनी के शोरूम दिल्ली, गुरूग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। 

टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। 

कंपनी का दावा है कि मॉडल Y L लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए सेंकेंड रो में बेल्टलाइन एयरबैग्स और थर्ड रो में साइड एयरबैग्स दिए गए हैं। हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपने मॉडल Y का प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट लॉन्च किया था। यह Model Y के लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD की जगह लेगा। इस इलेक्ट्रिक SUV के नए वेरिएंट का प्राइस 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ देश में टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हो गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.