Tesla ने की 60 लाख EV की मैन्युफैक्चरिंग, सिर्फ छह महीने में बनी 10 लाख इलेक्ट्रिक कारें

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बड़ा बदलाव लाने वाली टेस्ला के मॉडल 3, मॉडल S और मॉडल X की बड़ी संख्या में बिक्री होती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 मार्च 2024 15:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 16 वर्ष पहले लॉन्च की थी
  • इस मार्केट में कंपनी को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • EV के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं

पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री 12 लाख यूनिट्स से अधिक की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने 60 लाख EV की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है। कंपनी ने यह उपलब्धि अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के 16 वर्ष बाद हासिल की है। इसने EV की 10 लाख यूनिट्स सिर्फ छह महीनों में बनाई है। टेस्ला को शुरुआती 10 लाख यूनिट्स बनाने में 12 वर्ष लगे थे। 

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बड़ा बदलाव लाने वाली टेस्ला के मॉडल 3, मॉडल S और मॉडल X की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर इस उपलब्धि की जानकारी दी है। पिछले वर्ष टेस्ला की बिक्री 12 लाख यूनिट्स से अधिक की थी। हाल ही में टेस्ला ने Cybertruck को लॉन्च किया था हालांकि, इस मार्केट में कंपनी को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में BYD ने प्लग-इन हाइब्रिड कारों की 70 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंची थी। हाल ही में BYD की Seal EV को भारत में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस में उपलब्ध कराया गया है। देश में Seal के अलावा BYD की Atto 3 और e6 की भी बिक्री की जाती है। 
Advertisement

पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला के CEO, Elon Musk ने देश में बिजनेस शुरू करने की कोशिशें की हैं। हालांकि, वह इसके लिए इम्पोर्ट टैक्स में कटौती चाहते हैं। मस्क का मानना है कि देश में व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स बहुत ज्यादा है। टेस्ला के सबसे सस्ते व्हीकल मॉडल 3 का अमेरिका में प्राइस लगभग 38,990 डॉलर का है। पिछले वर्ष मस्क की अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी हुई थी। 

EV के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों देशों के बीच तनाव का असर इनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। अमेरिका के इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट को लेकर चीन ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ( WTO) में शिकायत की है। चीन का आरोप है कि यह एक्ट भेदभाव वाला है और इससे उचित प्रतिस्पर्धा को नुकसान हो रहा है। इस वर्ष की शुरुआत से अमेरिका में EV खरीदने वालों को 3,750 डॉलर से 7,500 डॉलर के टैक्स क्रेडिट तभी मिलेंगे अगर EV में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण मिनरल्स या अन्य बैटरी कंपोनेंट्स चीन, रूस, उत्तर कोरिया या ईरान से नहीं लिए गए या इनकी फर्मों ने नहीं बनाए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.