Tesla के प्रोडक्शन ने पकड़ी स्पीड, कंपनी ने चौथी तिमाही में की रिकॉर्ड डिलीवरी

टेस्ला ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 4,05,278 व्हीकल्स की डिलीवरी की। इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 3,08,600 व्हीकल्स की डिलीवरी की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 14:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के आंकड़े एनालिस्ट्स के अनुमान से कम रहे हैं
  • टेस्ला ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 4,05,278 व्हीकल्स की डिलीवरी की
  • कंपनी के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याएं बरकरार हैं

इस वर्ष टेस्ला के शेयर प्राइस में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रोडक्शन और डिलीवरी की है। हालांकि, कंपनी के आंकड़े एनालिस्ट्स के अनुमान से कम रहे हैं। इसके पीछे लॉजिस्टिक्स की समस्याएं, डिमांड घटना, इंटरेस्ट रेट अधिक होना और स्लोडाउन जैसे कारण हैं। 

टेस्ला ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 4,05,278 व्हीकल्स की डिलीवरी की। Refinitiv के डेटा के अनुसार, यह अनुमान 4,31,117 यूनिट्स का था। इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में टेस्ला ने 3,08,600 व्हीकल्स की डिलीवरी की थी। टेस्ला का चौथी तिमाही में प्रोडक्शन 4,39,701 व्हीकल्स का था। कंपनी के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याएं बरकरार हैं। टेस्ला के चीफ Elon Musk ने कुछ महीने पहले कहा था कि वह इसका समाधान करने में जुटे हैं। कंपनी ने चौथी तिमाही में मॉडल 3 कॉम्पैक्ट सेडान और मॉडल Y SUV की 3,88,131 यूनिट्स की डिलीवरी की। इसके अलावा मॉडल X और मॉडल S लग्जरी कारों की 17,147 यूनिट्स कस्टमर्स तक पहुंचाई गई। 
Advertisement

हाल ही मस्क ने टेस्ला के स्टाफ को स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं होने का सलाह दी थी। इस वर्ष टेस्ला के शेयर प्राइस में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके पीछे कंपनी के लिए डिमांड में कमी और मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदना जैसे कारण हैं।  

मस्क ने टेस्ला के वर्कर्स को एक ईमेल में कहा था कि वह मानते हैं कि टेस्ला लंबी अवधि में सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। उनका कहना था, "हमने लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मार्केट इसे स्वीकार करेगी। मेरा मानना है कि लंबी अवधि में टेस्ला सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। स्टाक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित न हों।" इसके साथ ही मस्क ने स्टाफ से इलेक्ट्रिक कार की कस्टमर्स को डिलीवरी में तेजी लाने को भी कहा था। कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन में अपने व्हीकल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की थी। Twitter को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इनवेस्टर्स को यह आशंका है कि वह टेस्ला को अनदेखा कर रहे हैं। मस्क ने ट्वि्टर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इस डील के लिए उन्होंने भारी कर्ज लेने के साथ ही टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचा है।  
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.