भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV

पिछले महीने Tesla ने मॉडल Y की सिर्फ 48 यूनिट्स बेची हैं। हालांकि, अक्टूबर की तुलना में यह 20 प्रतिशत की ग्रोथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 22:57 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर में Tesla ने मॉडल Y की सिर्फ 48 यूनिट्स बेची हैं
  • भारत में VinFast की बिक्री 291 यूनिट्स की रही है
  • वियतनाम की इस EV कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने भारत में सिर्फ मॉडल Y को उपलब्ध कराया है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल टेस्ला की भारत में बिक्री धीमी बनी हुई है। नवंबर में Tesla ने मॉडल Y की सिर्फ 48 यूनिट्स बेची हैं। हालांकि, अक्टूबर की तुलना में यह 20 प्रतिशत की ग्रोथ है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने अक्टूबर में 40 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी तुलना में हाल ही में देश के मार्केट में अपना बिजनेस शुरू करने वाली VinFast ने अच्छी शुरुआत की है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, पिछले महीने VinFast की बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। टेस्ला अपने मॉडल Y इम्पोर्ट कर रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। मॉडल Y के लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। देश में टेस्ला की बिक्री कम होने के पीछे एक बड़ा कारण महंगा प्राइस है। देश में व्हीकल्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से टेस्ला को मुश्किल हो रही है। टेस्ला के लिए भारत 50वां इंटरनेशनल मार्केट है। कंपनी की चीन जैसे बड़े मार्केट्स में बिक्री घट रही है। इंटरनेशनल मार्केट में इसे चाइनीज EV मेकर BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Advertisement

हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। विनफास्ट की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। कंपनी का टारगेट इस क्षमता को बढ़ाकर वार्षिक 1.5 लाख यूनिट्स करने का है। भारत में इस कंपनी को काफी संभावना दिख रही है। 

पिछले सप्ताह VinFast ने अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MOU किया है। इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। विनफास्ट की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और टेस्टिंग भी शुरू की जाएगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.