पाकिस्तान में एंट्री करेगी चाइनीज EV मेकर BYD, अगले वर्ष लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक कार!

पिछले वर्ष पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड कारों की सेल्स लगभग 1,000 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 22:09 IST
ख़ास बातें
  • इस चाइनीज EV कंपनी की योजना अगले वर्ष पाकिस्तान में EV लॉन्च करने की है
  • BYD का प्लांट कराची के निकट बनाया जा रहा है
  • भारत में BYD की इलेक्ट्रिक कारों की पहले से बिक्री की जा रही है

भारत में BYD की इलेक्ट्रिक कारों की पहले से बिक्री हो रही है

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD की योजना पाकिस्तान में बिजनेस शुरू करने की है। इस चाइनीज EV कंपनी की योजना अगले वर्ष पाकिस्तान में असेंबल की गई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है। भारत के इस पड़ोसी देश में कंपनी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स की बढ़ती डिमांड का फायदा उठाना चाहती है। 

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में असेंबली प्लांट लगाने से BYD को इमर्जिंग मार्केट्स में बढ़ती डिमांड को पूरा करने में आसानी होगी। इसके अलावा यह पाकिस्तान सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव्स का भी फायदा ले सकेगी। BYD का प्लांट कराची के निकट बनाया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने पाकिस्तान की एक फर्म के साथ पार्टनरशिप की है। इस प्लांट की शुरुआत में कैपेसिटी डबल शिफ्ट में वार्षिक 25,000 यूनिट्स की असेंबलिंग की होगी। BYD Pakistan के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड स्ट्रैटेजी), Danish Khaliq ने बताया कि इस प्लांट में इम्पोर्टेड पार्ट्स की असेंबलिंग की जाएगी और कुछ नॉन-इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग होगी। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि BYD की शुरुआती योजना पाकिस्तान के मार्केट के लिए EV की असेंबलिंग करने की है। इसके बाद कंपनी कुछ देशों को EV का एक्सपोर्ट भी कर सकती है। दानिश ने बताया कि इन व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का अनुमान है। पिछले वर्ष पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड कारों की सेल्स लगभग 1,000 यूनिट्स की थी। 

 भारत में BYD की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हो रही है। हाल ही में BYD ने देश में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध है। इसके प्राइस लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच का रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। Sealion 7 में 15.6 इंच का रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैंबिलिनेयर Elon Musk की Tesla को इंटरनेशनल मार्केट में BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.