Tesla के चीफ Elon Musk बने 400 अरब डॉलर से अधिक की नेटवर्क वाले पहले शख्स

ट्रंप के प्रमुख समर्थकों में मस्क शामिल थे। ट्रंप की जीत के बाद से टेस्ला के शेयर प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 16:29 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क इस नेटवर्थ तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं
  • मस्क की नेटवर्थ 439 अरब डॉलर से अधिक हो गई है
  • ट्रंप की जीत के बाद से टेस्ला के शेयर प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी हुई है

अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद से मस्क की कंपनियों के शेयर प्राइसेज में काफी तेजी आई है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीफ, Elon Musk की नेटवर्थ 400 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क इतनी नेटवर्थ तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं। पिछले महीने अमेरिका में चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद मस्क की कंपनियों के शेयर प्राइसेज में काफी तेजी आई है। 

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ में उनकी रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर्स की बिक्री से लगभग 50 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे उनकी नेटवर्क 439 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। ट्रंप के प्रमुख समर्थकों में मस्क शामिल थे। ट्रंप की जीत के बाद से टेस्ला के शेयर प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए टैक्स क्रेडिट को समाप्त कर सकती है। इससे चाइनीज EV कंपनियों को नुकसान होग। इससे टेस्ला को बड़ा फायदा मिल सकता है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। इस वर्ष की शुरुआत में टेस्ला ने देश में अपने इनवेस्टमेंट की योजना को टाल दिया था। कंपनी के चीफ, Elon Musk ने अप्रैल में भारत का विजिट टाल दिया था। इस विजिट में मस्क की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी होनी थी। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी में शोरूम के लिए जगह के बारे में कंपनी की DLF के साथ बातचीत हो रही है। 
Advertisement

मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप xAI के शेयर का प्राइस मई में फंडिंग जुटाने के बाद से दोगुने से अधिक हुआ है। ट्रंप ने मस्क और भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी दी है। अमेरिकी सरकार में यह एक नया डिपार्टमेंट होगा। इस डिपार्टमेंट शुरुआत में प्रस्ताव मस्क ने दिया था। 

ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि नया डिपार्टमेंट ब्यूरोक्रेसी की अड़चनों को घटाएगा। ट्रंप ने बताया था कि इस डिपार्टमेंट का टारगेट ब्यूरोक्रेसी को घटाना, अथिरिक्त रेगुलेशंस में कमी करना, गैर जरूरी खर्च में कटौती और फेडरल एजेंसियों की रिस्ट्रक्चरिंग करना होगा ।हालांकि, इस डिपार्टमेंट में मस्क की भूमिका हितों के टकराव का मुद्दा भी बन सकती है। मस्क की टेस्ला और SpaceX को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और पॉलिसीज से अरबों डॉलर मिले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.