• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Punch इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, कंपनी ने दिया जवाब

Tata Punch इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, कंपनी ने दिया जवाब

Tata Motors के बुकिंग पोर्ट्ल ने हाल ही में किसी टेक्निकल ग्लिच के चलते Tata Punch EV को बुक करने वाले ग्राहकों को इसकी कीमत दिखा दी।

Tata Punch इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, कंपनी ने दिया जवाब
ख़ास बातें
  • Tata Punch EV के डिजाइन का हाल ही में आधिकारिक खुलासा किया गया था
  • अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग को भी खोला गया है
  • बुक करने वाले ग्राहकों को डीलरशिप से प्राप्त ईमेल में कीमत लिखी हुई थी
विज्ञापन
Tata Punch EV भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। पिछले कुछ समय से इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के केवल कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कुछ दिनों पहले अचानक सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट शेयर किए गए जिसमें इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की कीमत की जानकारी थी। यह कोई अंदाजन कीमत या कोई लीक नहीं, बल्कि इस EV की बुकिंग के बाद डीलरशिप की ओर से आए ईमेल में लिखी कीमत थी। इन पोस्ट तेजी से वायरल होने के बाद कंपनी ने इसपर टिप्पणी करते हुए इसे एक टेक्निकल गड़बड़ करार दिया।

Tata Motors के बुकिंग पोर्ट्ल ने हाल ही में किसी टेक्निकल ग्लिच के चलते Tata Punch EV को बुक करने वाले ग्राहकों को इसकी कीमत दिखा दी। हालांकि, बता दें कि टाटा की ओर से अभी तक पंच इलेक्ट्रिक SUV की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी ने हाल ही में इस कार की बुकिंग को ओपन किया था, जहां ग्राहक 21,000 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक कार को बुक करने वाले एक ग्राहक (techgeeksid) का हवाला देते हुए X पर Tesla Club India अकाउंट ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि इस ग्राहक ने 3.3 किलोवाट चार्जर के साथ Punch EV LR (लॉन्ग रेंज) एडवेंचर (बिना सनरूफ) बुक किया था, जिसके बाद उसे टाटा मोटर्स से कोटेशन ईमेल प्राप्त हुआ और इसमें कीमत 13,73,846 (एक्स-शोरूम) लिखी हुई थी।
 

एक अन्य पंच ईवी खरीदार (Hariraj_Rathod) ने भी एक डीलरशिप के जरिए 3.3 किलोवाट चार्जर के साथ टॉप-स्पेक Punch EV LR एम्पावर्ड प्लस (सनरूफ के साथ) ट्रिम बुक किया और उन्हें ईमेल में 16,13,729 रुपये (एक्स-शोरूम) का कोटेशन प्राप्त हुआ।

Tata Motors ने तुरंत इस गड़बड़ का पता लगाया और X पर पोस्ट करते हुए कहा, "तकनीकी अड़चन अलर्ट! Punch.EV की कीमतें एक सिस्टम गड़बड़ी के कारण आ रही हैं। हम इसे सक्रिय रूप से संबोधित कर रहे हैं और लॉन्च के समय आधिकारिक कीमतों का खुलासा किया जाएगा। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!"।

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि प्राप्त कोटेशन में बताई गई कीमतें गलत थीं या वैध। काफी संभावना है कि कोटेशन में बताई गई कीमतें सही हो सकती है, क्योंकि अपने रिप्लाई में कंपनी ने इन कीमतों को गलत नहीं ठहराया।

फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम होगी या ज्यादा, क्योंकि @Hariraj_Rathod द्वारा बुक किया गया टॉप-स्पेक मॉडल एर 3.3kW AC चार्जर के साथ आता है। ऐसा भी हो सकता है कि Punch.EV एक डार्क एडिशन वेरिएंट में आए और साथ ही इसके साथ भी 7.2 किलोवाट एसी चार्जर ऑप्शन मिले। ऐसे में हो सकता है कि कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच जाए। हालांकि, Punch.EV की सटीक कीमत के लिए हमें इसके लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »