Tata Motors की Tiago EV को जोरदार रिस्पॉन्स, 10,000 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी

Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2023 16:04 IST
ख़ास बातें
  • इसके प्राइसेज 8.69 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये के बीच हैं
  • यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है
  • देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है

पिछले महीने इस सेगमेंट में MG Motor की Comet EV लॉन्च की गई थी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की Tiago EV को कस्टमर्स ने अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने इसकी 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी केवल चार महीनों में की है। इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला Citroen E:C3 के साथ ही MG की Comet EV से है। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक से एनवायरमेंट में 16 लाख ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड को रोकने में मदद मिली है। टाटा मोटर्स के हेड (मार्केटिंग एंड सेल्स), Vivek Srivatsa ने कहा, "Tiago EV ने देश में सबसे तेजी से बुकिंग वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ ही 10,000 यूनिट्स की सबसे तेज डिलीवरी वाले EV की उपलब्धि भी हासिल की है। नए ट्रेंड से यह भी पता चल रहा है कि इसे चलाने में आसानी की वजह से युवा महिला ड्राइवर्स भी इसे पसंद कर रही हैं।" 

Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज का दावा करती है। इसमें 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज देती है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। टाटा की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ब्रांड के लाइन-अप में Tigor EV से नीचे है। यह ईवी 4 ट्रिम्स XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध है। यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह 24kWh की बैटरी के साथ 74hp और 114Nm और 19.2kWh की बैटरी वाले वेरिएंट में 61hp और 110Nm देती है। 

पिछले महीने इस सेगमेंट में MG Motor की Comet EV लॉन्च की गई थी। इसका प्राइस 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये के बीच है। इसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 22 मई से की जाएगी। Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.