MG Motor की Comet EV के होंगे तीन वेरिएंट, 22 मई से शुरू होगी डिलीवरी

Comet EV के प्राइस 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये के बीच हैं। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू होगी

MG Motor की Comet EV के होंगे तीन वेरिएंट, 22 मई से शुरू होगी डिलीवरी

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है

ख़ास बातें
  • Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है
  • इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं
विज्ञापन
पिछले महीने लॉन्च की गई MG Motor की Comet EV तीन वेरिएंट्स, पेस, प्ले और प्लश में उपलब्ध होगी। इनके प्राइस 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये के बीच हैं। Comet EV के लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 22 मई से की जाएगी। कंपनी इसके साथ MG e-Shield की भी पेशकश कर रही है। इसके तहत तीन वर्ष या एक लाख किलोमीटर की वॉरंटी मिलेगी। 

MG Motor ने Comet EV के कस्टमर्स के लिए 'ट्रेस एंड ट्रैक' सुविधा भी दी है जिसमें कस्टमर्स अपने व्हीकल को प्रोडक्शन से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक कर सकेंगे। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही  है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। 

इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ट्रेस्ट ड्राइव शुरू हो गई है। इस सप्ताह लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट ड्राइव कंपनी की डीलरशिप्स से ली जा सकती है। 

Comet EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। इसमें स्मार्ट Key दी गई है जिसका स्क्वेयर आकार है और इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन दिए गए हैं। हालांकि, इसे कीचेन में रखने के लिए कोई स्लॉट नहीं है। इसके अलावा इसकी डिजिटल की भी होगी जिससे व्हीकल का मालिक इसे अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकेगा। देश में पिछले वर्ष EV की बिक्री लगभग 50,000 यूनिट्स की थी, जो इस वर्ष बढ़ाकर 1.2 लाख यूनिट्स पर पहुंचने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »